Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

“स्वच्छता जागरूकता अभियान” संबंधी कार्यक्रमो के प्रतिभागी विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत

ब्यूरो 05-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231005-WA0029

गाजीपुर।  माननीय राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के द्वारा निर्देशित स्वच्छता जागरूकता अभियान दिनांक 02 अक्टूबर 2023 से 08 अक्टूबर 2023 के अनुक्रम में आज  चन्द्र प्रकाश तिवारी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कक्ष सं0-01, गाजीपुर के विश्राम के कक्ष में एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में स्वच्छता विषय अन्तर्गत चित्रकला एवं निबन्ध प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किये जाने हेतु गहन विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक में श्री दीपेन्द्र कुमार गुप्ता, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक के यहॉ से प्रधानाचार्य सिटी इण्टर कालेज गाजीपुर एवं जिला सूचना विभाग के कम्प्यूटर आपरेटर धनंजय प्रजापति उपस्थित रहें तथा इस बैठक यह निर्णय लिया गया कि दिनांक 09 अक्टूबर 2023 को पुरस्कार वितरण विजेता प्रतिभगियों को लुदर्स कान्वेंट बालिका इण्टर कालेज, तुलसी सागर, गाजीपुर में किया जायेगा।

बैठक के उपरान्त सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी तथा सिटी स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा लुदर्स कान्वेंट बालिका इण्टर कालेज, मनाये जा रहे कार्यक्रम का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 09 अक्टूबर,2023 स्वच्छता कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाये जाने एवं बच्चो को पुरस्कार वितरण तथा बैठने की व्यवस्था एवं जलपान हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस मौके पर लूदर्स कान्वेंट के प्रधानाचार्य एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने एफ0एल0सी0 के कार्यो का किया निरीक्षण
Next: स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छत्राओं ने बनाए एक से बढ़कर एक पोस्टर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.