Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्वांचल कोऑपरेटिव बैंक लि0 द्वारा लेनदेन पर लगाई गई पूर्णतया रोक

ब्यूरो 06-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर । सचिव, पूर्वाचल को-आपरेटिव बैंक लि0 गाजीपुर ने समस्त जमाकर्ताओ को सूचित किया है कि भारतीय रिजर्व बैंक पत्र  29 अगस्त 2023 से बैंक द्वारा लेन-देन पर पूर्णतया रोक लगा दी गयी है। डी0आई0सी0जी0 सी द्वारा बीमित धनराशि रू0 05 लाख तक के भुगतान हेतु क्लेम/विलिंगनेस फार्म 13 अक्टूबर 2023 तक सम्बन्धित बैक शाखाओ में जमा किया जायेगा। समस्त खाता धारक अपने शाखा से सम्पर्क कर क्लेम फार्म समय के अन्तर्गत शाखाओ में जमा करे, ताकि उनकी बीमित धनराशि का भुगतान डी आई सी जी सी के माध्यम से उनके बैक खाते मे जमा कराया जा सके। के वाई सी हेतु आवश्यक दस्तावेज जैसे, आधार, पैन, फोटो एवं दूसरे किसी बैक का पासबुक स्वप्रमाणित छाया प्रति साथ में लाये।

यदि कोई ग्राहक जो गाजीपुर में नहीं है वो डी0आई0सी0जी0सी0 के वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन के माध्यम से भी फॉर्म को भरकर बैंक को भेज सकता है।  05 अक्टूबर 2023 तक 1737 लोगो ने बैंक में फॉर्म जमा किया है। 13 अक्टूबर 2023 के पश्चात् बैंक के जमाकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत किया गया कोई भी क्लेम स्वीकार नहीं होगा। अतः सभी लोग अपने- अपने फार्म को समय रहते जमा कर लें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा तहसील दिवस
Next: शासनादेशों के निर्देशों की अवहेलना पड़ी भारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.