Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ मिलेट्स महोत्सव

ब्यूरो 06-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231006-WA0017

गाजीपुर । कृषि विभाग द्वारा जनपद स्तरीय मिलेट्स महोत्सव एवं रोड-शो का आयोजन स्थान राईफल क्लब से मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा झण्डा दिखाकर शुभारम्भ किया गया। जिलाधिकारी ने श्री अन्न के उत्पादन पर जोर दिया तथा बताया कि श्री अन्न मे आवश्यक खनिज व पोषक तत्व मौजूद होते है, जो कुपोषण को दूर करता है, इसकी खेती बिना रासायनिक उर्वरक के भी सुगमता पूर्वक की जाती है। जनपद में 16000 हे0 मे बाजरा का उत्पादन किया जाता है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि पूरे विश्व में मिलेट्स ईयर मनाया जा रहा है। मिलेट्स का मुख्य उत्पादक देश भारत है।  प्रधानमंत्री जी का सपना है कि इस महत्वपूर्ण अनाज का प्रचार-प्रसार पूरे विश्व में किया जाए इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य श्री अन्न का उत्पादन बढाना तथा भोज्य पदार्थों में शामिल किया जाय। मोटे अनाज सेहत के लिए बेहद उपयोगी है, फाईबर व खनिज प्रचुर मात्रा में पाये जाते है, गत वर्ष जनपद मे बाजरा खरीद हेतु दो क्रय केन्द्र करण्डा एवं मुहम्मदाबाद में खोला गया है जहाँ पर किसानो द्वारा  2500.00 रू0 प्रति कु० पर बिक्री की गयी।

उक्त रोड-शो मे बाल विकास परियोजनाओं की महिलाओ, पी०जी० कालेज गाजीपुर के छात्रो एवं सुसुण्डी कृषक फार्मर प्रोड्यूसर से बड़ी संख्या में महिलाओ द्वारा प्रतिभाग किया गया उप कृषि निदेशक ने बताया कि जनपद में रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग मानक से अधिक हो रहा है, जिसका दुष्प्रभाव मृदा एवं मानव स्वास्थ्य पर पड रहा है, जिसको कम कर जैविक खेती अपनाने पर जोर दिया जाय। श्री अन्न बिना रासायनिक उर्वरक के भी उगाया जा सकता है। उक्त रोड-शो राईफल क्लब से रौजा, मैदनीपुर, सैनिक चौराहा, हेतिमपुर, पी०जी० कालेज गाजीपुर होते हुये विकास भवन गाजीपुर पर समाप्त हुआ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छात्रवृत्ति संबंधी समय सारिणी शासन द्वारा की गई जारी
Next: गांव वालों की सूझबूझ से गंगा नदी में डूबे युवक का शव हुआ बरामद

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.