Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्रवृत्ति संबंधी समय सारिणी शासन द्वारा की गई जारी

ब्यूरो 06-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर ।   शैक्षिक सत्र् 2023-24 में पूर्वदशम् छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) वितरण के क्रियान्वयन हेतु समय सारिणी शासन द्वारा जारी किया जा चुका है, जिसमें पूर्वदशम् विद्यालयों का मास्टर डाटावेस तैयार करने, सत्यापन, लॉक करने एवं छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति आवेदन पत्र भरने, छात्रवृत्ति वितरण करने आदि का संशोधित समय-सारणी जारी किया गया है। निर्गत समय सारिणी के अनुसार  07 अगस्त, 2023 से 30 सितम्बर, 2023 तक मान्यता प्राप्त नवीन शिक्षण संस्थानों द्वारा मास्टर डाटावेस में सम्मलित होने के लिए आवेदन करने, पासवर्ड प्राप्त करना एवं संस्थाओ द्वारा मास्टर डाटा अपडेट किये जाने आदि सम्बन्धित कार्यवाही की जानी है।

छात्र-छात्राओं द्वारा 10 नवम्बर, 2023 तक छात्रवृत्ति आनलाईन आवेदन पत्र भरा जाना, ऑनलाइन आवेदनपत्र की हार्ड कापी छात्र-छात्राओं द्वारा वांछित अभिलेखों संलग्नकों सहित विद्यालय पर जमा करने की अन्तिम तिथि आवेदन पत्र भरने के 07 दिन के अन्दर, विलम्बतम 20 नवम्बर, 2023 तक, छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन भरे गये आवेदनपत्र की हार्ड कापी वांछित अभिलेखों संलग्नकों से मिलान करते हुए विद्यालयों द्वारा ऑनलाइन सत्यापित एवं अग्रसारित करने की अन्तिम तिथि 22 नवम्बर, 2023 निर्धारित किया गयी है। उन्होने जनपद के समस्त पूर्वदशम् शिक्षण संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं को सूचित किया है कि उपरोक्त समय सारणी के अनुसार छात्रवृत्ति सम्बन्धी समस्त कार्यवाही पूर्ण करनेे का कष्ट करें, ताकि समय से छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति योजना का लाभ प्राप्त हो सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छत्राओं ने बनाए एक से बढ़कर एक पोस्टर
Next: जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ मिलेट्स महोत्सव

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.