Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत छात्र-छत्राओं ने बनाए एक से बढ़कर एक पोस्टर

ब्यूरो 06-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231006-WA0016~2

जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री के संयोजकत्व में स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत स्वच्छता पोस्टर निर्माण प्रतियेागिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को ‘स्वच्छता ही सेवा’ विषय पर पोस्टर बनाने थे।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता से जुडे़ संदेशों व मनोभावों को चित्रकला के माध्यम से कागज पर उकेरा। प्रतियोगिता में 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान पर खुशी यादव रही। द्वितीय स्थान पर नंदिनी उपाध्याय और तृतीय स्थान पर खुशबू विश्वकर्मा रही। कल्पना और कला के माध्यम से बनाए पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रथम रही छात्रा खुशी यादव नेे पोस्टर के माध्यम से प्राकृतिक सौंदर्य को बरकरार रखने के लिए स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए दर्शाया कि मनुष्य प्रकृति का एक अभिन्न हिस्सा है, इसलिए प्रकृति को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है। द्वितीय रही छात्रा नंदिनी उपाध्याय ने ‘जहां रहती है सफाई, वहां होती है अच्छे मन से पढ़ाई’ का संदेश देते हुए अपने पोस्टर में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए स्वच्छता को आवश्यक बताया। तृतीय रही छात्रा खुशबू विश्वकर्मा ने ‘स्वच्छता ही अच्छे स्वास्थ्य की चाबी हैं’ विषय पर पोस्टर बना कर अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता की आवश्यकता को दर्शाया।
स्वच्छता के लिए जन-जागरण जरूरी इससे पूर्व प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने कहा कि समस्त देशवासियों का अपने देश को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में अपना विशेष सहयोग देने का कर्तव्य है। विभिन्न स्वच्छता कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरण कर स्वच्छता के लिए देश समाज को प्रेरित किया जाना, इसके लिए आवश्यक है। उन्होंने छात्राओं को प्रतियोगिता सहित सभी स्वच्छता कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने उनके मौलिक अधिकार, नागरिकता कौशल, जल एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता, स्वच्छता, जलवायु परिवर्तन और अपशिष्ट प्रबंधन की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. प्रो.अरूण कुमार ने स्वच्छता को अपने आचरण में इस तरह उतार कर उसे अपनी आदत बनाने की जरूरत बताई और छात्राओं को सिर्फ बाहरी स्वच्छता के साथ मन की स्वच्छता को अपनाने की सलाह दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी व सहायक आचार्य हिंदी अभिषेक तिवारी सहित प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण एवं छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: “स्वच्छता जागरूकता अभियान” संबंधी कार्यक्रमो के प्रतिभागी विजेताओं को किया जाएगा पुरस्कृत
Next: छात्रवृत्ति संबंधी समय सारिणी शासन द्वारा की गई जारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.