Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

किया गया 64 मरीज का इलाज

विशेष संवाददाता 08-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231008-WA0008

जमानियां। नगर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को आयोजित स्वास्थ्य मेला में 64 मरीजों का उपचार किया गया तथा निशुल्क दवाइयां दी गयी।

नगर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सुबह से लोग चिकित्सक को दिखाने के लिए बेहाल नजर आए। स्वास्थ्य केंद्र मेला में बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिये पहुंचे। सुबह 10 बजे से दोपहर के 3 बजे तक इस स्वास्थ्य मेला में कुल 64 मरीजों का निशुल्क उपचार हुआ और उन्हें मुफ्त में दवाइयां भी दी गई। केंद्र प्रभारी चिकित्सक डा रवि रंजन द्वारा सभी मरीजों का इलाज किया गया। केंद्र प्रभारी चिकित्सक रवि रंजन के अनुसार स्वास्थ्य मेला में आये मरीजों में अधिकतर सामान्य मौसमी बीमारियों जैसे सर्दी, खांसी, जुकाम, उलटी-दस्त, बुखार आदि से ही पीड़ित रहे। मौसम असामान्य हो रहा है। बारिश के बाद धूप खिल जा रही है। ऐसे में लापरवाही के कारण लोग तेजी से मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे मौसम में सतर्कता ही सबसे बड़ा इलाज। कहा कि थोड़ी सी लापरवाही भारी पड़ सकती है। इसलिये कुछ जरूरी सावधानियां अपना कर सामान्य मौसमी बीमारियों की चपेट में आने से बचा जा सकता है। इस अवसर पर कमला यादव, महेंद्र सिंह, सुबास गुप्ता, विपिन कुशवाहा, मोहित, पुष्पा देवी आदि सहित स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आगामी त्योहारों के संबंध में लोक व्यवस्था बनाए रखने हेतु दंड प्रक्रिया संहिता की गई लागू
Next: क्वालिटी एश्योरेंस मैनेजमेंट के तहत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर कुंडेश्वर प्रथम तो गौसपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.