Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रोजगार मेला एवं प्री करियर काउंसलिंग का किया जाएगा आयोजन

ब्यूरो 09-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर ।  जिला रोजगार सहायता अधिकारी, ने बताया है कि निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद गाजीपुर के अधिक से अधिक बेरोेजगार युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से दिनांक 12 अक्टूबर 2023 को रोजगार मेला एवं प्री-करियर काउंसिंल का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर/कौशल विकस मिशन गाजीपुर के संयुक्त तत्वधान में रोजगार मेला एवं कॅरियर काउसिंल का आयोजन प्रातः 10:30 बजे से विकास खण्ड जमानिया (परिसर), गाजीपुर में आयोजित किया जायेगा। इस मेले में विभिन्न कम्पनियाँ/नियोजक प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागी कम्पनियो में मुख्य रूप से एडेक्को प्रा0लि0, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, जी-4 एस0 सुरक्षा गार्ड आदि द्वारा स्टुवार्ड/सर्विस ब्वॉय, हाउस कीपिंग असोसिएट, स्टोर कीपर, वर्कर, फिल्ड आफिसर, मैकेनिक, सेल्स ट्रेनर, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स आफिसर, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, टेक्नीशियन आदि पदों पर चयन किया जायेगा।

भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेंटर (SIIC   ), वाराणसी के टीम द्वारा दुबई, अबुधाबी, शारजाह, सऊदी अरब आदि देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेेेेेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स की मांग है। ऐसे इच्छुक उम्मीदवार जिनकी शैक्षिक योग्यता दशवीं पास एवं आई0टी0आई0 या डिप्लोमा धारित हैं एवं संबंधित जॉब रोल्स में 3 से 5 वर्ष का अनुभव तथा 21 से 35 वर्ष की आयुु है, वे प्री-काउंसलिंग  कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरान्त आवेदन करेंगे। पासपोर्ट धारित उम्मीदवार को आवेदन में वरीयता दी जायेगी। नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट पोर्टल-sewayojan.up.nic.in पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार उक्त सेवायोजन पोर्टल पर अपना आवेदन कर उक्त मेले मंे प्रातः-10.30 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण- पत्रों/छाया प्रति के साथ एवं कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें,  इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्याालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: यथाशीघ्र आधार डेमोग्राफिक ऑथेंटिकेशन करें सुनिश्चित
Next: विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण में 06 तिथियां निर्धारित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की बैठक 20 मार्च को

ब्यूरो 19-03-2026
IMG-20260319-WA0034

किसान गोष्ठी एवं मेले में उमड़ी भीड़, मिलेट्स व प्राकृतिक खेती पर जोर

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

बजट आहरण में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम के सख्त निर्देश

ब्यूरो 19-03-2026
CSF-Logo-500x280

गैस एजेंसियों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधाएं जारी

ब्यूरो 19-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.