Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तहसील क्षेत्र के बड़ेसर गांव की जर्जर सड़कों का एसडीएम ने किया मुआयना

ब्यूरो 15-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231015-WA0018

जमानिया। तहसील क्षेत्र के बड़ेसर गांव स्थित दैव्रवीर मंदिर से करीब 2 सौ मीटर उत्तर ओर गंगा किनारे की गई बोल्डर कार्य के नीचे की जमीन धंस गई। जिसकी शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई। जिस पर डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने राजस्व कर्मियों के साथ मौका मुआयना किया और स्थिति से डीएम को अवगत कराया।

राष्ट्रीय राज्य मार्ग 24 के किनारे जगह – जगह जमीन धंस रहा है। जिसे लेकर किसानों ने बीते दिनों सिंचाई विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहंचा। ग्रामीणों का कहना है कि आम लोगों की सुविधा के लिए सीढ़ी बनाई गई है जो बीच से दो हिस्सों में अलग हो गई है। बीते माह गंगा में पानी बढ़ने के बाद घटाव शुरू हुआ। इसके साथ ही जमीन भी धसना शुरू हो गया और सुराख बनने लगा। गंगा किनारे कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग की ओर से बोल्डर स्टेपिंग का कार्य कराया गया था लेकिन वह भी धंस गया। जमीन धंसने से लोगों में भय व्याप्त है। लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारी सूचना देने के बाद भी नहीं पहुंचे। इस संबंध में एसडीएम हर्षिता तिवारी ने बताया कि बोल्डर धसने की सूचना मिली थी। जिस पर मौका मुआयना किया गया है। जिसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सिंचाई विभाग के जेई को भी मौका देखने का निर्देश दिया गया है।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है, कुछ विशेष बातों को ध्यान में रख कर इससे बचा जा सकता है -डीएमओ
Next: उच्च शिक्षा में लैंगिक समानता एवं समान अवसर हो हमारी प्रतिबद्धता प्राचार्य प्रो.शास्त्री

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.