Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उच्च शिक्षा में लैंगिक समानता एवं समान अवसर हो हमारी प्रतिबद्धता प्राचार्य प्रो.शास्त्री

ब्यूरो 16-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231016-WA0011

जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति फेज 04 का शुभारंभ प्राचार्य प्रो अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री ने किया। प्रो.शास्त्री ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु पूर्व वर्षों में एक व्यापक कार्य योजना तैयार करते हुए अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर सफलतापूर्वक मिशन शक्ति के विशेष अभियान सफलता पूर्वक चलाया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उद्घाटित नारी सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय है।

कार्यक्रम की संयोजक संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ शुभ्रा सिंह ने मिशन शक्ति फेज 4 की कार्य योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उच्च शिक्षा क्षेत्र में नारी को सशक्त करने से सामाजिक बदलाव स्वमेव हो जायेगा। कार्यक्रम की सह संयोजक डॉ उर्वशी दत्ता विभागाध्यक्ष मनोविज्ञान ने कार्यक्रम के उद्देश्य रूपरेखा पर विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम को महाविद्यालय के आईक्यूएसी प्रभारी प्रो.अरुण कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की यह योजना समरस समाज के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगा संचालन संयोजक डॉ शुभ्रा सिंह एवं आभार सह संयोजक डॉ उर्वशी दत्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर एवं मानद पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र यादव, भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमार, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ लालचंद पाल, कमलेश प्रसाद, दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तहसील क्षेत्र के बड़ेसर गांव की जर्जर सड़कों का एसडीएम ने किया मुआयना
Next: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दस्तक अभियान का हुआ शुभारंभ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.