Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जागरूकता की कमी से होते हैं साइबर क्राइम, बचाव है जरूरी -डॉ शुभ्रा सिंह

ब्यूरो 17-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231017-WA0011

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति के चौथे चरण में छात्राओं को संबोधित करते हुए संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ शुभ्रा सिंह ने कहा कि हम जितनी तेजी से डिजिटल दुनिया की ओर बढ़ रहे हैं, उतनी ही तेजी से साइबर अपराधों की संख्या में भी वृद्धि हो रही है। ऐसे अपराधों में पहचान की चोरी, क्रेडिट कार्ड की धोखाधड़ी, कंप्यूटर से व्यक्तिगत डाटा हैक करना, अवैध डाउनलोडिंग, साइबर स्टॉकिंग, वायरस प्रसार, सहित कई प्रकार की गतिविधियां शामिल हैं। उन्होंने आगे कहा कि यदि इस तरह के अपराध से बचना है तो हमें जागरूक,एकजुट और सतर्क रहना होगा।कार्यक्रम की अगली कड़ी में मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ उर्वशी दत्ता ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा इंटरनेट के माध्यम से जबरन वसूली, पहचान की चोरी, क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी, कंप्यूटर से व्यक्तिगत डाटा हैक करना, अवैध डाउनलोडिंग, साइबर स्टॉकिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के माध्यम से तस्वीरों के गलत प्रयोग जैसे अपराध होते हैं। इससे बचाव के लिए सावधान रहना चाहिए और अपनी जानकारी गोपनीय रखनी चाहिए। उन्होंने अपने आगे के वक्तव्य में कहा कि जिस प्रकार प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है उसी प्रकार हमें भी जागरूक एवं एकजुट रहने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम का संचालन संयोजक डॉ शुभ्रा सिंह एवं आभार सह संयोजक डॉ उर्वशी दत्ता ने किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के हिंदी विभाग के सहायक आचार्य अभिषेक तिवारी भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ महेंद्र कुमार वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ लालचंद पाल कमलेश प्रसाद दिग्विजय सिंह,संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महिला शक्ति केंद्र टीम द्वारा कन्या जन्मोत्सव एवं कन्या पूजन का हुआ आयोजन
Next: जिलाधिकारी ने बालिका आवासीय विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.