Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने बालिका आवासीय विद्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

ब्यूरो 17-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231017-WA0012

गाजीपुर।  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने आज कस्तूरबां गॉधी आवासीय बालिका विद्यालय बिरनो एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरनो का आकस्मिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान सर्व प्रथम जिलाधिकारी ने  कस्तूरबा गांधी आवासी बालिका विद्यालय बिरनो पहुचकर उपस्थिति पंजिका रजिस्टर, बच्चो को दी जाने वाली खाद्य समाग्री, बच्चो की संख्या, छात्राओ से शिक्षा की गुणवत्ता की जानकरी ली  एवं विद्यालय, आवासीय स्थलो, रसोईघर, एवं शौचालयो  को चेक किया जहां साफ-सफाई का अभाव रहा, शौचालय  मे गन्दगी पायी गयी इसके अतिरिक्त विद्यालय मे पीने हेतु पानी का आर ओ मशीन भी खराब पाया गया तथा रसोईघर में साफ-सफाई का अभाव रहा। जिसपर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की एवं फटकार लगाते हुए विद्यालय एवं हास्टल में साफ-सफाई का निर्देश दिया। कार्यालय में लेखाकर संजू तिवारी के बिना बताये अनुपस्थित होने नाराजगी व्यक्त करते हुए वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय साफ-सफाई कराते हुए  पेन्टिग कराने तथा विद्यालय के नाम का प्रवेश द्वार पर  बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होने विद्यालय में सुरक्षा के प्रति जानकारी ली।
तत्पश्चात जिलाधिकारी ने उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरनो का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान उन्होने उपस्थिति रजिस्टर, मिड् डे मील रजिस्टर की जॉच की तथा विद्यालय के शौचालयो का निरीक्षण किया जहां गन्दगी पायी गयी एवं विद्यालय में साफ-सफाई का अभाव रहा, जिसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रधानाचार्य उषा यादव को फटकार लगाते हुए निलंबित करने का निर्देश खण्ड शिक्षा को दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जागरूकता की कमी से होते हैं साइबर क्राइम, बचाव है जरूरी -डॉ शुभ्रा सिंह
Next: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.