Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल

संवाददाता 18-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231018-WA0019

गहमर । गहमर कोतवाली क्षेत्र के भदौरा रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार की सुबह अस्पताल ले जाते समय छेड़खानी के आरोपी और पुलिस में मुठभेड़ हो गई जिसमें पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।
ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की शाम एक बहसी दरिंदे ने पड़ोस के ही एक मासूम को बहला फुसला कर उसके साथ छेड़खानी एवं दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी कृष्णा दुबे को मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया। बुधवार की सुबह 3 बजे के आसपास आरोपी ने पुलिसकर्मियों से पेट दर्द होने की बात कही। दो दरोगा और कुछ कांस्टेबल के साथ आरोपी को सी एच सी भदौरा ले जाया जा रहा था भदौरा रेलवे क्रॉसिंग के बंद होने के कारण पुलिस की गाड़ी वहीं खड़ी हो गई तब तक आरोपी ने लघु शंका करने की बात कही। जैसे ही पुलिस कर्मियों ने उसे नीचे उतारा वह सेवराई चौकी प्रभारी का पिस्टल निकाल लिया और लहराते हुए भागने लगा। जैसे ही पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया वह पुलिस कर्मियों पर पिस्टल टानते हुए भागने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल पवन उपाध्याय पुलिस बल के साथ जब उसकी घेरेबंदी किया तो वह हवा में पिस्तौल लहराते हुए गोली मारने की धमकी देने लगा। इस पर कोतवाल पवन उपाध्याय ने उसके पैर में गोली मारते हुए उसे घायल कर दिया। पुलिसकर्मियों के पकड़ में आने के बाद उसे सीएससी प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी एक सब इंस्पेक्टर की पिस्टल छीन कर भागने लगा उसके पैर में गोली मार कर उसे पकड़ लिया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: महिला सशक्तिकरण के सपने को सच करने के लिये लड़िकयों के महत्व और उनकी शिक्षा को प्रचारित करने की जरुरत है -डॉ संजय सिंह
Next: माता कुष्मांडा के दर्शन के लिए लगा रहा श्रद्धालुओं का जमावड़ा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.