Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

माता कुष्मांडा के दर्शन के लिए लगा रहा श्रद्धालुओं का जमावड़ा

संवाददाता 18-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231018-WA0020

गहमर। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन पूर्वांचल के प्रसिद्ध शक्तिपीठ के रूप में विख्यात गहमर स्थित मां कामाख्या धाम में माता कुष्मांडा का भक्तों ने दर्शन किया।सुबह से ही दर्शनार्थियों के आने जाने का जो सिलसिला शुरू हुआ पूरे दिन चलता रहा। स्थानीय क्षेत्र के अलावा समीपवर्ती बिहार एवं जनपद से सटे अन्य जनपदों से श्रद्धालु दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों से पहुंच कर मां का दर्शन कर अपने तथा अपने परिवार की सुख शांति एवं समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। भक्त कतारबद्ध होकर मां के गगनभेदी जयकारे लगाते हुए दर्शन पूजन किए। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन मंदिर परिसर में लोग अपनेे छोटे बच्चों का मुंडन संस्कार भी कराते दिखे।वहीं मंदिर परिसर स्थित भंडारा नवरात्र के प्रथम दिन से ही प्रारंभ हो गया है जहां भक्त चौथे दिन भी दर्शनोपरांत प्रसाद ग्रहण करते रहे। परिसर स्थित नारियल, प्रसाद,मनिहारी एवं जलपान की दुकानें गुलजार रहीं। सुरक्षा की दृष्टि से बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। कोतवाल पवन उपाध्याय अपने महिला तथा पुरुष कांस्टेबलों के साथ पूरे परिसर का चक्रमण करते नजर आए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल
Next: हार जीत से परे, खेल भावना का विकास करना हैं खेलों में प्रतिभाग करने का उद्देश्य-जिलाधिकारी आर्यका अखौरी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.