Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचन नामावलियों का पुनरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया जाएगा प्रदान

ब्यूरो 18-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर । अपर जिला मजिस्ट्रेट(वि0/रा0)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी, ने समस्त उपजिलाधिकारी0( ERO ), अपर उपजिलाधिकारी( ERO ), 376 जंगीपुर वि0स0नि0 क्षेत्र को पत्र प्रेषित कर बताया है कि अर्हता तिथि 01 जनवरी 2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 हेतु जिला मुख्यालय स्तर पर बी0 एल0ओ0/सुपरवाइजर का प्रशिक्षण जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा प्रदान किया जायेगा, प्रशिक्षण स्थल स्वामी सहजानन्द पी0जी0 कालेज, पीरनगर, गाजीपुर में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र 375- गाजीपुर, 376- जंगीपुर, का दिनांक 19 अक्टूबर 2023 को पूर्वाहन् 09.30 बजे से पूर्वाहन् 11.00 बजे तक, 373- जखनियां(अ0जा0), 374- सैदपुर(अ0जा0), का दिनांक 19अक्टूबर 2023 को अपराह्न 03.00 बजे से अपराह्न 04.30 बजे तक तथा 377- जहूराबाद का दिनांक 20 अक्टूबर 2023 को पूर्वाहन् 09.30 बजे से पूर्वाहन् 11.00 बजे तक, 378- मोहम्मदाबाद, 379- जमानियां का दिनांक 20 अक्टूबर 2023 को अपराह्न 03.00 बजे से अपराह्न 04.30 बजे तक प्रशिक्षण दिया जायेगा। उन्होने बताया है कि विधान सभा क्षेत्र से संबंधित बी0एल0ओ0/सुपरवाइजर का प्रशिक्षण जनपद स्तर पर दिलाये जाने हेतु तिथि व समय पर प्रतिभाग करने हेतु अपने स्तर से सभी संबंधित को निर्देशित करना सुनिश्चित करें। इसे निर्वाचन महत्वपूर्ण समझते हुए इसमें किसी प्रकार का विलम्ब/ लापरवाही कदापि नही होनी चाहिए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिन विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने राजस्व लक्ष्यों की प्राप्ति नहीं होगी, उनके जिम्मेदार वे खुद होंगे -जिलाधिकारी
Next: रिलायंस फाउंडेशन द्वारा फसल से सम्बंधित आडियो कान्फ्रेंस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.