Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आयोजित विशाल कुश्ती व दंगल में पहलवानों ने आजमाया दांव पेच

संवाददाता 24-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231024-WA0030

नगसर(गाजीपुर)। नव युवक मंगलदल नगसर की ओर से मंगलवार को नगसर रेलवे स्टेशन के प्रांगण में विशाल कुश्ती व दंगल का आयोजन हुआ। जिसमें पूर्वांचल के विभिन्न कोने कोने से पहुंचे पहलवानों ने अपना दांव पेंच आजमाया। कुश्ती में विशेष रूप से मुगलसराय के पहलवानों के कला का दबदबा रहा।

दर्जनों जोड़ी कुश्ती में मुख्य रूप से रमेश पहलवान चकिया की कुश्ती जयप्रकाश पहलवान से हुई जिसमें जयप्रकाश पहलवान ने बाजी मार ली, अगली कुश्ती पवन सिंह सरवा मऊ की आदित्य सिंह नवली से हुई। जिसमें आदित्य पहलवान ने बाजी मारी, अगली कुश्ती मुलायम पहलवान मुगलसराय से चन्द्रकेश पहलवान सरवा मऊ की हुई जिसमें मुलायम पहलवान ने कला का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की, अगली कुश्ती देवा पहलवान मुगलसराय व चन्द्रहास मऊ के मध्य हुई। जिसमें चन्द्रहास पहलवान ने बाजी मारी, फिर कृष्णा पहलवान दिलदारनगर और संदीप पहलवान चकिया के बीच हुई। जिसमें चकिया के पहलवान संदीप ने अपने कला का लोहा मनवाया और लोगो के दिल को जीत लिया तथा दर्शको से वाहवाही बटोरी। मुख्य अतिथि दिलदारनगर चेयरमैन अविनाश जायसवाल ने पहलवानों को साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया।विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि भास्कर सिंह, किसान नेता पंकज राय, उत्तरप्रदेश केशरी तेजबहादुर सिंह नाहर, नारद यादव, प्रह्लाद राय, देवीदयाल कुशवाहा, पप्पू सेठ, त्रिलोकी पांडेय, अजय राय, सन्तोष राय, नवीन कुमार, राजीव कुमार, सतेंद्र यादव, विनय राय आदि रहे। कुश्ती में निर्णायक रामबदन राय, महंगी पाल तथा संचालन पवन ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सर्पदंश से वृद्ध की मौत
Next: 102 और 108 एम्बुलेंस कर्मियों के द्वारा मनाया गया विजयदशमी का पर्व

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.