Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खाद्यान्न क्रय – विक्रय संबंधित जानकारियां हुई प्रसारित

ब्यूरो 25-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर । जिला पूर्ति अधिकारी अनन्त प्रताप सिंह ने बताया है कि मा० न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट/कलेक्टर, द्वारा रविन्द्र प्रसाद आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 में बरामद व अधिग्रहीतशुदा सार्वजनिक वितरण प्रणाली का गेहूं 227 बोरी (वजन प्रति बोरी 50 किग्रा) मात्रा 113.50 कुन्तल एवं 170 बोरी चावल (वजन प्रति बोरी 50 किग्रा) मात्रा 85 कुन्तल को अपने निर्णय दिनांक 31 दिसंबर 2018 द्वारा निस्तारित करते हुए राज्य सरकार के पक्ष में जब्त किया गया है और उक्त खाद्यान्न का विक्रय कराकर विक्रय से प्राप्त धनराशि क्रिमिनल डिपोजिट मद में जमा किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उपर्युक्त खाद्यान्न फारूक खॉ, उचित दर विक्रेता, ग्रामसभा – उसिया, ब्लाक-भदौरा, तहसील-सेवराई, गाजीपुर की सुपुर्दगी में दिया गया है, जिसे यथासम्भव सचिव, मण्डी समिति द्वारा बाजार मूल्य के क्रम में विक्रय कराया जाना है। उक्त खाद्यान्न की बिक्री दिनांक 30 अक्टूबर 2023 को अपराह्न 02:30 बजे जहाँ पर खाद्यान्न रखा गया है, वहीं से किया जायेगा। विक्रय के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी मु० मुहीद खॉ. पूर्ति निरीक्षक, सेवराई- संयोजक/सदस्य, बिकी समिति, मोबाइल नम्बर-9621968564 से किया जा सकता है। उन्होने समस्त इच्छुक पंजीकृत व्यापारियों को सूचित किया है कि वे उक्त स्थान पर रखे खाद्यान्न के क्रय हेतु दिनांक 30अक्टूबर 2023 को अपराह्न 02.30 बजे विकय स्थल पर पहुॅचकर खाद्यान्न के क्रय हेतु भाग लें। खाद्यान्न क्रय करने की दशा में क्रेता को ही आवश्यक परिवहन व्यय का भुगतान करना होगा एवं खाद्यान्न के क्रय मूल्य का भुगतान सम्बन्धित क्रेता को उसी दिन/समय करना होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 102 और 108 एम्बुलेंस कर्मियों के द्वारा मनाया गया विजयदशमी का पर्व
Next: जिलाधिकारी ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा के उपबंधों में बतौर जिला निर्वाचन अधिकारी किया अनुसरण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.