Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निर्वाचन आयोग गाइडलाइन एवं जनप्रतिनिधित्व के अधिनियम के मानको का सभी को अनिवार्यता से करना होगा पालन- उपजिलाधिकारी

ब्यूरो 26-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231026-WA0036

जमानियां (गाजीपुर)। लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय में मान्यता प्राप्त विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। बैठक में आदर्श आचार संहिता के संबंध में चर्चा की।
एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को लोकसभा उपचुनाव को शांतिपूर्वक एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने में सहयोग प्रदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन और जनप्रतिनिधित्व अधिनियम के मानकों को सभी को हर हाल में पालन करना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि विशेष संक्षिप्त मतदाता पुनरीक्षण दिनांक 27 अक्टूबर से 09 दिसंबर 2023 तक चल रहा है। इस पुनरीक्षण अवधि में 06 विशेष अभियान तिथियां क्रमशः 04 व 05 नवंबर 25 व 26 नवंबर तथा 02 व 03 दिसंबर को है। इन तिथियों पर बीएलओ अपने-अपने बूथ पर उपस्थित रहकर दावा-आपत्ति प्राप्त करेंगे। राजनीतिक दल के सभी प्रतिनिधियों द्वारा स्वर में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता‚ अवधेश सिंह‚ ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा‚ अनिल यादव‚ अमरेन्द्र भारती‚ राहुल कुमार आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मन्नू सिंह के भतीजे का नेशनल वॉलीबॉल गेम में हुआ चयन, जनपद में खुशी की लहर
Next: विकासशील से विकसित की ओर बढ़ते हमारे कदम के साथ ही इस माटी में जन्मे वीर सपूतों को नमन करने का सौभाग्य पाना है हमारे लिए गौरव की बात -जिलाधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.