Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विधिक साक्षरता शिविर का हुआ आयोजन, सचिव पूर्णकालिक ने ली संपूर्ण जानकारी

ब्यूरो 26-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231026-WA0035

गाजीपुर । उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में तथा प्रभारी जनपद न्यायाधीश, गाजीपुर के आदेशानुसार वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम, लंगड़पुर, छावनी लाईन, गाजीपुर में वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण अधिनियम 2007 के तहत विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन  किया गया। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम, लंगड़पुर, छावनी लाईन, गाजीपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। इस अवसर पर सचिव पूर्णकालिक श्री दीपेन्द्र कुमार गुप्ता, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर ने वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम की पूर्णतयाः जानकारी ली तथा परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छ पानी व मीनू के अनुसार भोजन एवं कपडे़ तथा समुचित प्रबंध हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के लिए दिशा-निर्देश दिया गया।

प्रबंधक द्वारा चौबीस घण्टे आश्रम में ही रहकर वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम का सेवा दे रही है तथा उनके द्वारा यह भी बताया गया कि वृद्धाश्रम को संचालित करने के लिए कर्मचारीगण कार्यरत है। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम में पुरूष और महिला दोनों रहते है। वृद्धाश्रम को देख-रेख के लिए सी0सी0टी0वी0 कैमरा एवं विश्राम के लिए पंखा, कुर्सी, टेबल, चौकी आदि की उचित व्यवस्था पाई गयी। वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम का मीनू विवरण के अनुसार उनको सप्ताहिक सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन, शाम का नाश्ता व रात्रि का भोजन के बारे बताया गया।

वृद्धजन आवास/वृद्धाश्रम में उनके लिए शामं को भजन संगीत, टेलीविजन की भी व्यवस्था है। प्रबंधक द्वारा बताया गया कि वे गांव-गांव के ग्राम प्रधान/सरपंच से जनसर्म्पक भी करती है कि अगर कोई वृद्ध बेसहारा हो, कोई देख-रेख न करने वाला हो तो वे सूचित कर इस नेक व पुण्य कार्य के भागीदर बन सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विकासशील से विकसित की ओर बढ़ते हमारे कदम के साथ ही इस माटी में जन्मे वीर सपूतों को नमन करने का सौभाग्य पाना है हमारे लिए गौरव की बात -जिलाधिकारी
Next: मामूली वाद विवाद के फलस्वरूप युवक को चुकानी पड़ी भारी कीमत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.