Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मन्नू सिंह के भतीजे का नेशनल वॉलीबॉल गेम में हुआ चयन, जनपद में खुशी की लहर

ब्यूरो 26-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231026-WA0014~2

गाजीपुर। मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनो में जान होती है, पंख से कुछ नहीं होता, हौंसलों से ही उड़ान होती है। अपने हिम्मत व हौसले के बल पर ग्राम सेवराई के लाल ने अण्डर-17 के नेशनल वॉलीबॉल गेम में अपना जगह बना कर जनपद का नाम रोशन कर दिया। अपने लाल के चयन से ग्रामवासी ही नहीं पूरे जनपद में हर्ष व्याप्त है।

सेवराई तहसील के ग्राम सेवराई निवासी व जमानियाँ विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह के भतीजे निखिल सिंह पुत्र कमलेश सिंह ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए अण्डर 17 के नेशनल वॉलीबॉल गेम में जगह बनाया। जम्मू कश्मीर प्रान्त में 31 अक्टूबर से 4 नवम्बर के तक नेशनल गेम होगा। 27 अक्टूबर को निखिल जम्मू कश्मीर के लिए रवाना होगे।
निखिल का बचपन से ही वॉलीबॉल खेल की तरफ रुझान था। उनके इस तन्मयता को देखते हुए परिजनों ने उत्साहित करते हुए पूरे मनोयोग से खेलने की प्रेरणा दी। परिजनों का सहयोग मिलते ही निखिल के हौसले बुलन्द हो गये और जनपद में चयन हुआ। अपनी प्रतिभा के बल पर वाराणसी मण्डल में अपना जगह बना लिया। इसके बाद निखिल ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा और वह उत्तरोत्तर आगे बढ़ता रहा। वाराणसी मण्डल के बाद लखनऊ में अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए गोरखपुर मण्डल के देवरिया स्पोर्ट्स कालेज में अपना जगह बना लिया। जहाँ खिलाडियों के सुविधा व भोजन का प्रबन्ध सरकार स्वयं करती है। कालेज में कड़ी मेहनत के बल पर डेढ़ साल बाद नेशनल वॉलीबॉल गेम के लिए चयनित होकर परिजनों सहित जनपदवासियों के चेहरे पर मुस्कान बिखेर दिया। नेशनल वॉलीबॉल गेम में बेहतर प्रदर्शन के बाद देश व विदेश में भी खेलने का मौका निखिल को मिलेगा। नेशनल वॉलीबॉल गेम में चयन की सूचना मिलते ही स्वजनों के बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया तथा सभी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूर्व मंत्री व जमानियाँ विधायक ओमप्रकाश सिंह ने अपने माटी के लाल निखिल को हृदय से बधाई देते हुए कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर ईमानदारीपूर्वक प्रयासरत रहने पर सफलता अवश्य मिलती है। खेल से ही खिलाड़ी की पहचान होती है। बेहतर खिलाड़ी अपने जनपद का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम गौरवान्वित करता है। उन्होंने निखिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रशिक्षण के माध्यम से न केवल बेरोजगार युवक युवतियों की कौशलता में गुणवत्ता आती है, इसके अतिरिक्त वे स्वावलंबी भी बनते हैं -डॉ. शशांक सिंह
Next: निर्वाचन आयोग गाइडलाइन एवं जनप्रतिनिधित्व के अधिनियम के मानको का सभी को अनिवार्यता से करना होगा पालन- उपजिलाधिकारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.