Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

ब्यूरो 27-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231027-WA0006

गाजीपुर । आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘‘मेरी माटी,मेरा देश‘‘(मिट्टी को नमन,वीरों का वंदन) जनपद के 16 विकास खण्डों एवं 08 नगरीय निकायों से संकलित अमृत कलश को जनपद गाजीपुर से लखनऊ व दिल्ली जाने वाली 24 अमृत कलश के वाहक, कलशवीरों के साथ नोडल अधिकारी, चिकित्सक, पुलिस कर्मियों को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी  ,मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिलाध्यक्ष भाजपा सुनील सिंह, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘‘चंचल‘‘ के प्रतिनिधि प्रदीप पाठक ने रैली को माला पहनाकर एवं हरी झण्डी दिखाकर लंका मैदान से रवाना किया रैली लंका मैदान से सैनिक चौराहा, प्रकाश नगर, होते हुए महराजगंज नेशलन हाईवे पहुची जहां आरक्षित बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के समस्त विकास खण्डो, नगर पालिका/नगर पंचायतो  के प्रत्येक घरो से इक्क्ठा किये गये चावल के दाने व मिट्टी के कणो को 24 कलश मे एकत्रित किये गये है जो आज इस जनपद का प्रतिनित्व करते हुए वाहक कलश वीरो द्वारा लंका मैदान से प्रस्थान कर  लखनऊ तथा लखनऊ से फिर  दिल्ली के लिए प्रस्थान करेगें। दिल्ली मे पूरे देश के जनपदो से इकट्ठा किये गये कलश से एक अमृत वाटिका का निर्माण होगा जो इस बात का गर्व महसूस करायेगा कि देश की आजादी के लिए जो वीरता का कार्य हमारे पूरखो ने किया है जिसके बल बूते पर हमारा देश विश्व गुरू के स्थान पर पहुचने के लिए सक्षम स्थान पर पहुच चुका है। इस तरह के राष्ट्रीय प्रतीको को देखने पर हमे गर्व की अनुभूति हो और हमारे देश का बच्चा बच्चा अपने देश के प्रति योगदान के लिए उत्साहित हो सके। उन्होने कहा कि प्रत्येक गाजीपुर वासियों द्वारा अर्पित की गई मिट्टी/अक्षत की सुगंध दिल्ली की अमृत वाटिका में कायम रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: छात्राओं को जिलाधिकारी ने दिलाई मतदाता जागरूकता संबंधित शपथ
Next: खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार की ओर से प्रदान की जाएगी धनराशि

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.