Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एसएस देव पब्लिक स्कूल के छात्रों ने स्कूल समेत समस्त जनपद को किया गौरवान्वित

ब्यूरो 28-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231028-WA0006

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम हेतिमपुर स्थित अग्रणी शिक्षण संस्थान एसएस देव पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई ताइक्वांडो चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल व कांस्य पदक प्राप्त कर जनपद सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया।
ज्ञात हो कि वाराणसी के बाबतपुर स्थित सनबीम विद्यालय में 24-10-2023 से 27-10-2023 तक आयोजित सीबीएसई ताइक्वांडो चैम्पियनशिप-2023 प्रतियोगिता में एस एस देव पब्लिक स्कूल के 5 छात्र खुशी सिंह, अन्यया यादव, रोली राज, प्रिन्स भारती कक्षा 10 एवं सुर्यंशी प्रियदर्शी कक्षा 7 ने भाग लिया। जिसमे खुशी सिंह ने गोल्ड मेडल एवं अन्यया यादव ने कांस्य पदक प्राप्त कर विद्यालय एवं जनपद को गौरवान्वित किया। विद्यालय के प्रबंधक सुभाष चन्द्र कुशवाहा एवं प्रधानाचार्या सुनीता कुशवाहा ने इन सभी प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए मुख मीठा कराया एवं इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों ने सभी छात्र व छात्राओं ने उत्साहवर्द्धन किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रोजगार संबंधी जानकारियां शिविर के माध्यम से की गई प्रदान
Next: भूमि पर अवैध कब्ज़ा करने वालों के खिलाफ की जायेगी कड़ी से कड़ी कार्यवाही -जिलाधिकारी आर्यका अखौरी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.