Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से जांच किए गए विभिन्न खाद्य नमूने

ब्यूरो 28-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231028-WA0011

गाजीपुर । सहायक आयुक्त (खाद्य) वाराणसी मण्डल, वाराणसी द्वारा प्रदत्त एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से नगर पालिका परिषद गाजीपुर में विभिन्न खाद्य पदार्थों के 36 नमूनें जॉच किये गये। निकट पी0जी0 कालेज चौराहा गाजीपुर से एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से खजूर लड्डू का 01 नमूना, बूॅदी का लड्डू ,02 छेना मिठाई, गुलाब जामुन, बर्फी एवं पेड़ा के 08 नमूनें, मसाले 06 नमूने, भुना चना 02 नमूनें, बेसन का 01 नमूना, दाले के 02 नमूनें, मूगफली का दाना का 01 नमूना, कुल 23 नमूनें जॉच किये गये जिनमें से, मिल्क स्वीट के 01 नमूनें (स्टार्च) बाह्य पदार्थ युक्त पाया गया काली मिर्च के 01 नमूना में अधिक मात्रा में सिन्थेटिक कलर पाया गया। आदर्श बाजार गाजीपुर से एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से मिल्क स्वीट्स के 11 नमूनें, बॅूदी का लड्डू व जलेबी के एक-एक नमूनें, कुल 13 नमूनें जॉच किये गये जिनमें से बर्फी एवं गुलाब जामुन के एक-एक नमूनें बाह्य पदार्थ युक्त पाये गये। मौके पर ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को जॉच रिपोर्ट से अवगत कराया गया एवं उन्हें भविष्य में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देशित किया गया तथा मौके पर उपस्थित आम जनमानस को खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। एफ0एस0डब्ल्यू वैन का संचालन  मो0 हनीफ लैब टेक्नीशियन एवं  समला प्रसाद यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर द्वारा किया गया एवं  नबीउल्लाह खाद्य सहायक द्वारा टीम का सहयोग किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आगामी तिथियों में आयोजित होगी जनपद स्तरीय खो- खो, हॉकी एवं एथेलेटिक्स
Next: वरिष्ठ समाजवादी नेता के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.