Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वरिष्ठ समाजवादी नेता के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक

ब्यूरो 29-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231029-WA0007~2

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम बरूइन निवासी वरिष्ठ समाजवादी नेता व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के प्रदेश सचिव विनय कुमार सिंह के पिता रामविलास सिंह (65) का रविवार को अपराह्न करीब 3 बजे हृदय गति रुक जाने से असामयिक निधन हो गया।

ज्ञात हो कि वरिष्ठ समाजवादी नेता रामविलास सिंह का घर पर ही अचानक तबीयत खराब हो गया। परिजन तुरन्त चिकित्सक को बुलाये तब तक उनका निधन हो गया। हंसमुख व सरल स्वभाव तथा कर्मशीलता के कारण रामविलास सिंह गाँव में ही नहीं क्षेत्र में भी सभी के प्रिय थे। उनके निधन से क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हो गई। ये अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है। इनके दो पुत्र विनय कुमार सिंह व विनायक सिंह तथा दो पुत्री है। विनायक उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंसपेक्टर के पद पर गोरखपुर में तैनात है। निधन की सूचना मिलते ही शुभेच्छुओं सहित ग्रामीणों का तांता लग गया। अंतिम संस्कार सोमवार की सुबह चक्काबांध स्थित गंगा घाट पर किया जायेगा। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में पूर्व चेयमैन ओंकार यादव, प्रबंधक शिवजी सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रणवीर सिंह, वरिष्ठ साहित्कार राजेन्द्र सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य रामअवतार सिंह, शिक्षक कपिलदेव सिंह, गोरखनाथ सिंह, संसार सिंह, सिंहासन सिंह, राधाकृष्ण सिंह, रामअशीष सिंह, अवधेश तिवारी, मुन्ना सिंह, राकेश सिंह, मयूर सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से जांच किए गए विभिन्न खाद्य नमूने
Next: गंगा पुल से युवती ने लगाई छलांग

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.