Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अश्लीलता के विरुद्ध एसडीएम को पत्रक सौंप की गई कार्यवाही की मांग

ब्यूरो 30-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231030-WA0015

जमानियां (गाजीपुर)। विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष ने नेतृत्व में विजय दशमी के दिन रामलीला मंच पर अश्लील गाने पर नृत्य के मामले में सोमवार को एसडीएम को पत्रक सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष पं रामनयन पाण्डेय ने एसडीएम को पत्रक सौंपते हुए अवगत कराया कि सोशल मीडिया सहित समाचार पत्र के माध्यम से ज्ञात हुआ कि तहसील के पास स्थित रामलीला मंच पर विजयादशमी पर्व के आयोजित रामलीला मंचन के दौरान अश्लील गाने पर नृत्य हुआ। जो सनातन धर्म के अनुयायियों एवं मंचन के दौरान उपस्थित जनसमूह के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। जिस पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इसकी पुर्नावृत्ति न हो। जिस पर उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी ने आश्वासन दिया कि जांच कर यथोचित कार्रवाई की जाएगी। उक्त मौके पर प्रखंड मंत्री गोविंद दास‚ नारायण दास‚ अभय शंकर सोनी‚ अरविन्द कुमार‚ ऋषि कान्त‚ किशन चौधरी‚ प्रितम चौरसिया‚ शिवम चौधरी‚ मोहित आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जांच के पश्चात खाद्य पदार्थों में मिलावट की हुई पुष्टि
Next: दिल्ली के कर्तव्य पथ पर विशाल अमृत कलश में अर्पित की गई जिले के सभी विकास खंडो की पवित्र माटी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.