Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सरदार वल्लभभाई पटेल का पूरा जीवन दर्शन हमारे लिए है प्रेरणास्रोत- डॉ हर्षिता तिवारी

ब्यूरो 31-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231031-WA0018

जमानियां (गाजीपुर)। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय अखंडता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार को तहसील सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी ने लौह पुरुष सरदार पटेल की दूरदर्शिता एवं देश के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं सहयोग को याद दिलाते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन दर्शन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत के रूप में है जो सदैव अनुकरणीय है। तहसीलदार देवेन्द्र कुमार ने कहा कि एकता दिवस मनाने का उद्देश्य तभी सफल है जब सभी लोग जाति, धर्म, लिंग एवं रंग आदि विषमताओं से ऊपर उठकर कार्य करें। इसके बाद उन्होंने माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर नमन किया। जिसके बाद तहसील के अधिकारी सहित उपस्थित कानूनगो‚ लेखपाल आदि तहसील कर्मियों ने भी पुष्प अर्पित कर नमन किया। कार्यक्रम के आखिर में राष्ट्रीय अखंडता दिवस पर उपस्थित लोगों को एसडीएम ने शपथ दिलाई। इस अवसर पर कानूनगो इन्द्र प्रताप‚ द्वारिका नाथ दूबे‚ नसिमुल्लाह‚ विनय दूबे‚ अशोक कुमार‚ पंकज अग्रवाल‚ विजय कुमार‚ विनय पाण्डेय‚ सुभाष कुमार‚ नितेश कुमार यादव‚ शैलेन्द्र यादव‚ बृज किशोर आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में मनाई गई पूर्व प्रधानमन्त्री इंदिरा गांधी व लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती
Next: मध्यान भोजन योजना अंतर्गत संचालित जनपद स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.