Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सरदार वल्लभभाई पटेल की सूझबूझ व नेक आदर्शों के कारण ही साकार हो सका अखंड भारत का सपना -जिलाधिकारी आर्यका अखौरी

ब्यूरो 31-10-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231031-WA0020

गाजीपुर ।  राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, भारत रत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 148वीं जयन्ती जनपद में उत्साह, उमंग एंव हर्षाेल्लास के साथ कलेक्ट्रेट सभागार मे मनाई गयी।
जिलाधिकारी आर्यका अखौरी सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को ‘‘ राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के रूप मे मनाये जाने के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनकी स्मृतियो को नमन करते हुए उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियो, को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई ।
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश जब आजाद हुआ तो कई रियाशतो में बटा था इस सब रियाशतो को जोड़कर अखण्ड भारत बनाने का कार्य निःसंदेह बहुत ही कठिन था। परन्तु सरदार बल्लभ भाई पटेल की सूझ-बूझ  एवं नेक आदर्शाे के बदौलत ही एक अखण्ड भारत का सपना साकार हुआ। आज हम इस अखण्ड भारत के वासी है जहा हर जाति, मजहब, भाषा वर्ग सम्प्रदाय के लोग रहते है फिर भी हम लोग अपने आप को भारतीय कहते है। हमारा कर्तव्य है कि अखण्ड भारत को एक सूत्र मे पिरो कर रखे। अनेकता मे एकता ही भारत की विशेषता है। उन्होने कहा कि इसे बरकरार रखने के लिए हमारे युवा पीढ़ी को आगे आने की जरूरत है तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल के आदर्शो को अपने अन्दर आत्मसात कर देश ही नही बल्कि उत्तर प्रदेश एवं अपने जनपद को भी सबके प्रयासो से अग्रणी बनाना है। तब जाकर  ही सरदार बल्लभ भाई पटेल को हम सच्ची श्रद्धांजलि दे सकेगे। उन्होने कहा कि आज राष्ट्रीय एकता दिवस पर जो संकल्प लिया है उसका अक्षशः पालन करे एवं दूसरो को भी कराये तथा उसको धरातल पर लाने के लिए सरदार पटेल के आदर्शो पर चलते हुए भारत की अखण्डा एवं एकता बनाये रखे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरूण कुमार सिंह, अपर उपजिलाधिकारी चन्द्रशेखर यादव, एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मध्यान भोजन योजना अंतर्गत संचालित जनपद स्तरीय रसोईया पाक कला प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Next: “हमारी एकता हमारी पहचान है ,तभी तो हमारा देश महान है”, इस प्रकार के गगनभेदी नारों के साथ गूंज उठा नेहरू स्टेडियम

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.