Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ट्रक की चपेट में आने से बाल बाल बचा युवक

ब्यूरो 01-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

जमानिया।  कोतवाली क्षेत्र के बिन्द मोड के पास बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे ट्रक की चपेट में आते आते एक मोटरसाईकिल सवार बाल बाल बच गया। युवक को गंभीर चोटे आई। जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार मिर्चा निवासी लाल बहादुर(22) मोटर साइकिल सवार कालनपुर से अपनी बहन को मिर्चा गांव छोड़ कर वापस जमानिया नगर के युनियन बैंक जा रहा था। इसी बीच बिन्द मोड़ के पास गाजीपुर से सैय्यदराजा की ओर जा रही ट्रक में मोटरसाइकिल सवार ने धक्का मार दिया और सड़क पर गिर गया। आस पास के लोगों ने ट्रक को रोकवा कर घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करया। वही ट्रक को खड़ा कर कर ड्राईवर को थाने में बैठा कर पुछताछ में जुट गए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि बिन्द मोड़ की ओर से मोटरसाइकिल सवार जमानिया की ओर आ रहा था। ट्रक के साथ टक्कर हुई है। घायल का इलाज कराया जा रहा है। ट्रक के चालक से पुछताछ की जा रही है। तहरीर प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गगन में दिखा अद्भूत नजारा
Next: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.