Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

समीक्षा बैठक में गरजे सपाई

संवाददाता 04-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231104-WA0023

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के दिलदारनगर स्थित एक निजी मैरेज हाल में शनिवार को समाजवादी पार्टी विधानसभा जमानियां की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

समीक्षा बैठक के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी विधानसभा जमानियां के प्रभारी दीपचंद राम व पूर्व मंत्री व क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सिंह को विधानसभा अध्यक्ष अनिल यादव व विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने बुके व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। तत्पश्चात जिलाध्यक्ष गोपाल यादव, जिला उपाध्यक्ष नसन खॉ सहित विधानसभा के सभी जोनल प्रभारी व सेक्टर प्रभारी को फूल माला पहनाकर व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

समीक्षा बैठक को संबोधित करते मुख्य अतिथि विधानसभा जमानियाँ प्रभारी दीपचंद राम

मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी दीपचंद राम ने संगठन के कार्यो पर संतुष्टी व्यक्त करते हुए कहा कि समीक्षा के साथ ही हमे यहां सीखने का अवसर प्राप्त हुआ है। कार्यकर्ता अवैतनिक कार्य करते हुए पार्टी की मजबूत आधारशीला रखते है। पार्टी कार्यकर्ताओं के मजबूत भुजाओं व कर्मठ व्यक्तित्व से कोई भी बड़ी लड़ाई जीती जा सकती है। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के चेहरे की मुस्कान व आत्मविश्वास राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सपने को साकार करने में सक्षम होगी तथा लोकसभा के चुनाव में सफलता मिलेगी। उन्होंने भाजपा की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण 48 करोड़ लोग बेरोजगार हुए है। आंकड़े बता रहे है कि कोरोना, नोटबंदी के कारण बेरोजगारी फैली है। बिहार की सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने लिए कार्य कर रही है। सरकार जनता के लिए होती है। जो सरकार जनता के हित में कार्य न करें उसे सत्ता से बेदखल कर देना चाहिए। मौजूदा सरकार को जनता के हितों से कोई सरोकार नहीं है। इसलिए सभी को एकजुट होकर चुनावीरण में इसका जबाब देना होगा तभी एक बेहतर सरकार का गठन हो पायेगा।

समीक्षा बैठक को संबोधित करते पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह

पूर्व मंत्री व विधायक ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि संगठन से ही पहचान व अच्छी सोच आती है जिससे एक बेहतर सरकार बनती है। सरकार से संगठन नहीं बनाया जा सकता। जातिवाद से व्यक्ति की पहचान नहीं बनती बल्कि समाजवाद से व्यक्ति दुनिया में ऊंचाई प्राप्त कर सकता है। संगठन व कुशल नेतृत्व के कारण ही गांधी जी का दांडी मार्च अपने सफलता की चरम बुलंदियों को प्राप्त कर ब्रिटिश राज के नमक कानूनों को तोड़ डाला। आज प्रत्येक वस्तु पर टैक्स का बोझ लाद दिया गया फिर भी जनता चुपचाप सहन कर रही है। भाजपा राजनीत का दुकान चलाकर जनता को असल मुद्दे से भटकाकर उन्माद फैलाने का कार्य कर रही है। विकास का विजन सिर्फ समाजवादियों के पास है। समाजवादी जब सरकार में होते है सर्वत्र विकास की गंगा बहती है। इसलिए सभी को संगठित होकर इस जुल्मी सरकार को उड़ाख फेकने तक लड़ना होगा।

समीक्षा बैठक को संबोधित करते सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव

जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि संगठन में कार्य सौदे के लिए नहीं होता बल्कि बूथों को मजबूत करने व फासिस्ट ताकतों से लड़ने के लिए किया जाता है। अपने अधिकारों के लिए जनता को लड़ना होगा तभी इस मौजूदा आतताई सरकार से मुक्ति मिल पायेगी। उक्त मौके पर उर्मिलेश पाण्डेय, श्रीराम यादव, सुरेन्द्र यादव, असलम खाँ, बबलू सिंह, विजय यादव, अशोक सिंह, रजनीकांत यादव, शशिकांत भारती, हेराम सिंह, विपुल सिंह, अनिल सिंह, मोहन यादव, इसरार खां, कृष्णानंद यादव, हरिनाम यादव, तौकीर खाँ, काशी यादव, श्रवण गुप्ता, अजय गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता श्यामनरायण कुशवाहा व संचालन विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया।

समीक्षा बैठक में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दवाओं का क्रय पक्की बिल के माध्यम से किया जाये तथा दवाओं का विक्रय बिल के द्वारा ही किया जाये- औषधि निरीक्षक
Next: भव्य गंगा आरती का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.