Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

ब्यूरो 05-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231105-WA0017

जमानिया।  क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय हेतिमपुर में ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का बुधवार को आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम जमानिया हर्षिता तिवारी और विशिष्ट अतिथि जमानिया नगर पालिका चेयरमैन जयप्रकाश गुप्ता जी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। नन्हे बच्चों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत व मनमोहक प्रस्तुति कर अतिथियों का मन मोह लिया। विशिष्ट अथिति जयप्रकाश गुप्ता जी ने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ साथ खेल का भी जीवन मे बड़ा महत्व है। खेल द्वारा बालक के मानसिक सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों का विकास होता है। खेल प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने पुरस्कृत किया । इस दौरान भाजपा के जमानिया नगर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता,पूर्व मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा,जमानिया विधानसभा संयोजक आईटी सेल संजीत यादव,आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामराज कुशवाहा ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भव्य गंगा आरती का हुआ आयोजन
Next: विलंबित भुगतान अधिभार में छूट हेतु एकमुश्त समाधान योजना एवं चोरी के प्रकरणों में राजस्व निर्धारण में छूट हेतु योजना की गई लागू

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.