Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद के लगभग 4000 निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करने की कार्यवाही अभियान के दौरान की जा रही है -मुख्य चिकित्सा अधिकारी

ब्यूरो 08-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231108-WA0014

गाजीपुर। निराश्रित गोवंश संरक्षण विशेष अभियान 01 नवम्बर से 31 दिसम्बर, 2023 तक अभियान के अन्तर्गत पशुपालन विभाग द्वारा संचालित निराश्रित 4000 गोवंशीय पशुओं को पकड़ कर गोआश्रय स्थल में रखने का अभियान की समीक्षा करते हुए जनपद स्तरीय अर्न्तविभागीय बैठक सायं काल में दिनांक 07 नवम्बर, 2023 को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार गाजीपुर में सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी तहसीलों में कैटिल कैचर संचालित किए जाएं, प्रत्येक दिन अभियान संचालित करके 31 दिसंबर तक लक्ष्य को पूरा करें।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अभियान की समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम का नंबर-9452287545 एवं 9415350304 पर सम्पर्क कर अवारा छुट्टा पशुओ की सूचना आम आदमी भी तत्काल दे सकते है। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्र में वास्तविक छुट्टा गोवंशीय पशुओं की अभियान चयलाकर सरक्षित किया जाय। अभियान की समाप्ति पर इस आशय का प्रमाण पत्र देना होगा कि अब क्षेत्र में कोई भी गोवंशीय पशु नही है। इस अभियान में सभी पशु चिकित्साधिकारी भी सक्रिय सहयोग करते हुए पशुओं का संरक्षण के साथ-साथ उनके इलाज, टीकाकरण, टैगिंग का शतप्रतिशत कार्य पूरा करायें। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जनपद में लगभग 4000 निराश्रित गोवंश है, जिनको संरक्षित करने की कार्यवाही अभियान के दौरान की जा रही है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त पशुचिकित्साधिकारी एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ
Next: अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा वांछित अभियुक्त की सफल गिरफ्तारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.