Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नगर में पानी को लेकर मचा हाहाकार

संवाददाता 09-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG_20231028_095714_021.jpg

जमानियां। नगर पालिका परिषद द्वारा की जा रही शुद्ध पेयजल आपूर्ति बेपटरी होने से पानी को लेकर दो दिनों से हाहाकार मचा हुआ है। पूरे नगर सहित वार्डों में पानी की सप्लाई नहीं हुई है।

इससे आमजन के बुरे हाल हैं। वही पेयजल की दिक्कत को देखते हुए पालिका द्वारा शनिवार को टैंकरों के माध्यम से एक स्थान पर टैंकर को खड़ा कराकर पानी की आमजन तक पहुंचाई जा रही है। नगर में मची हाहाकार को देखते हुए पालिका द्वारा शुद्ध पेयजल टैंकर के जरिए पानी पहुंचाया जा रहा है। बताया जा रहा है। की डोम डेरवा बस्ती के पास पालिका की ट्यूबल में आई खराबी के कारण दो रोज जल वितरण व्यवस्था लड़खड़ा गई है।  करीब 30 हजार की आबादी में से अधिकतर परिवारों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद के उपभोक्ताओं के घरों में इधर दो रोज से पानी की किल्लत को रोष जताया। लेकिन पालिका के उदासीनता के कारण पर्याप्त पानी वितरण व्यवस्था सही नहीं होने के चलते पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। पानी को लेकर मचे हाहाकार में सबसे बड़ा कारण यह है कि इसमें अधिकारी बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जल वितरण व्यवस्था पूरी तरह से डगमगा गई है। इस बाबत पालिक चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मोटर में आई खराबी को मिस्त्री मरम्मत कर रहे है। आज शाम तक ठीक होने पर पेयजल की आपूर्ति सुचारू रूप चालू कर दी जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जायरीन, सालाना उर्स में शामिल हुए
Next: पैदल मार्च कर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने दिया सुरक्षा का भरोसा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.