Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बेटों से किसी भी मामले में कम नहीं हैं बेटियां, हर क्षेत्र में लहरा रही हैं जीत का परचम

संवाददाता 10-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231110-WA0018

गहमर (गाजीपुर)। आज के दौर की बेटियां असहाय नहीं, घर की शान हैं। शिक्षा, खेल व साहित्य के अलावा हर क्षेत्र में कामयाबी की नई इबारत लिख रही हैं। अपने मेहनत और कामयाबी के दम पर आए दिन राष्ट्रीय स्तर तक परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जनपद का नाम रोशन कर रही हैं।बेटियों की इस काबिलियत ने परिवार के साथ ही समाज की सोच भी उनके प्रति बदल दी है। अब लोग बेटे और बेटी के बीच का भेद मिटाकर उन्हें भी अच्छी परवरिश और प्यार दे रहे हैं। यही वजह है कि बेटों की तरह अब बेटियां भी हौसले के पंख से ऊंची उड़ान भर रही हैं। एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर के एक पूर्व सैनिक की पुत्री ने पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीत कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
गहमर के रहने वाले भूतपूर्व वायु सैनिक अजय कुमार उपाध्याय की पुत्री अवंतिका उपाध्याय जो दिल्ली में सी बी एस ई बोर्ड से पढ़ाई कर रही है। देश भर के CBSE विद्यालयों की हुई 10 मीटर पिस्टल राष्ट्रीय शुटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर गाँव के साथ साथ पूरे ज़िले का नाम रोशन किया है। अवंतिका दिल्ली के द्वारिका में रहकर शूटिंग अकैडमी से अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर रही है। पुत्री के इस कामयाबी पर परिवार सहित पूरे गाँव मे हर्ष व्याप्त है। पिता अजय उपाध्याय ने बताया कि आज के दौर में बेटियां किसी भी मुकाबले में बेटों से कम नही है बस उन्हें सही दिशा और उचित प्लेटफार्म देने की जरूरत है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: एसआरएनएसएस पब्लिक स्कूल में मनाई गई सांस्कृतिक दिवाली
Next: जिला शिक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई संपन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.