Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर तैयारियां हैं जोरों पर

ब्यूरो 15-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231115-WA0043

जमानिया। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार को एसडीएम ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र के क्रिटिकल बूथों के निर्धारण के लिए एसडीएम ने थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव को लेकर तहसील प्रशासन की तैयारियां जोरों पर हैं। विधानसभा मतदाता सूची को दुरुस्त करने को लेकर विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है तो अन्य तैयारियां भी की जा रही हैं। एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में उनके कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। बैठक में तहसील क्षेत्र के थानाध्यक्ष व संबंधित पुलिस कर्मी मौजूद रहे। स्थानीय विधानसभा क्षेत्र के 195 मतदान केंद्रों के 428 सापेक्ष बूथ हैं। एसडीएम ने संबंधित थानाध्यक्षों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में क्रिटिकल बूथों को चिह्नित करा लें। क्रिटिकल बूथों को चिन्हित करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक में तहसीलदार देवेन्द्र कुमार, निर्वाचन सहायक राहुल कुमार‚ इंस्पेक्टर क्राईम दिग्विजय नाथ तिवारी सहित सभी थानाध्यक्षों के साथ अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विकास भवन सभागार में मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती
Next: नफर अभियुक्त की सफल गिरफ्तारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.