Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धूमधाम से मनाई गई सृष्टि के प्रथम न्यायाधीश और लेखनी के देवता श्री चित्रगुप्त जी की वार्षिक पूजा

ब्यूरो 16-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231116-WA0012

गाजीपुर। श्री चित्रगुप्त वंशीय सभा ददरी घाट, गाजीपुर द्वारा आयोजित श्री चित्रगुप्त भगवान के वार्षिक सार्वजनिक पूजन समारोह गाजीपुर के प्राचीन श्री चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में परंपरानुसार पूरे रीति रिवाजों के संग धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर के उपलक्ष में आयोजित महा आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम में अयोध्या वृंदावन व सुल्तानपुर से आए कलाकारों द्वारा प्रस्तुत झांकियां के साथ-साथ स्थानीय बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। सांयकाल हवन एवं पूजनोपरांत भगवान श्री चित्रगुप्त जी महाराज की महा आरती के पश्चात पूज्यपाद अघोर पीठाधीश्वर उग्र चंडेश्वर “कपाली बाबा” द्वारा मां सरस्वती एवं भगवान श्री चित्रगुप्त जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम के शुभारंभ की घोषणा की गई, तदुपरांत सुल्तानपुर के नितिन तिवारी द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से भगवान गणेश की आराधना कर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर संस्था के मंत्री अजय श्रीवस्तव ने बताया कि कार्तिक मास की यम द्वितीया तिथि यानी 15 नवंबर को आदरणीय कपाली बाबा के आशीर्वाद से इस सार्वजनिक वार्षिक पूजनोत्सव का हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य आयोजन हुआ, जिसमें हमारे चित्रांश बंधुओ के साथ समाज के विभिन्न वर्गों से श्रद्धालुओं ने इसमें भाग लिया। इस पूजनोत्सव के अवसर पर जिलाधिकारी गाजीपुर सपरिवार भगवान श्री चित्रगुप्त भगवान का दर्शन पूजन की और मंदिर प्रांगण में पर्यावरण आरक्षण और बेहतर स्वस्थ के लिए संजीवनी माने जाने वाले अर्जुन और हरसिंगार के पौधों का रोपण किया, जिलाधिकारी महोदया ने पौधारोपण के बाद उपस्थित लोगों और संस्था के लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इन दोनो पौधों के आयुर्वेदिक गुण की भी जानकारी दी और सभी को मिलजुल कर प्रेम से त्योहार मनाने की अपील की।

सांयकाल आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में लगभग एक हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने सार्वजनिक पूजन में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का देर रात्रि तक आनंद लिया। इस कार्यक्रम में पुरुषों के साथ महिलाओं और बच्चों की संख्या भी खूब रही। दर्शकों ने कार्यक्रम का खूब आनंद उठाया। डी ड्रीम्स संस्थान के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य के अलावा स्थानीय बाल कलाकारों यशस्वी श्रीवास्तव, सृष्टि श्रीवास्तव, अंशिका स्वामी, माही, वी एंजेल ने भी आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया। अयोध्या के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नृत्य शिव तांडव, अयोध्या वृंदावन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत हनुमान जी की झांकी एवं राधा कृष्ण के नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। इस अवसर पर संस्था द्वारा संस्था के आजीवन सदस्य 98 वर्षीय बयोवृद्धि एवं वरिष्ठ नागरिक श्री उमाशंकर लाल एवं वरिष्ठ पत्रकार, पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक श्री अशोक श्रीवास्तव का अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया गया । विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस उपाधीक्षक “शहर” श्री ज्ञानेंद्र प्रसाद एवं अध्यक्ष उपभोक्ता फोरम सुजीत कुमार श्रीवास्तव जी थे तथा पूर्व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विनोद अग्रवाल जी ,कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुनील राम ,पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जीसी रेवेन्यू बंशीधर कुशवाहा, सिविल बार के अध्यक्ष सुधाकर राय, कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष अमर सिंह, कांग्रेस के शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा, सभासद अजय कुशवाहा, नीरज श्रीवास्तव एडवोकेट,शिव शंकर सिन्हा, प्रमोद सिन्हा, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, विभोर श्रीवास्तव, मुनींद्र श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, गंगेश्वर शरण श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, जय, पवन लाल, आदि लोग उपस्थित थे। स्वागत के कार्यक्रम में कानपुर से आए हुए अखिल भारतीय राष्ट्रीय कायस्थ महासभा की युवा इकाई के अध्यक्ष पवन सक्सेना एवं नवनियुक्त संस्था के युवा अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया , कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष आनंद शंकर श्रीवास्तव तथा आभार मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बेटियों के साथ हो रही दरिंदगी के लिए जिम्मेदार कौन? शासन सरकार क्यों है मौन?
Next: एसडीएम व तहसीलदार ने क्षेत्र के घाटों का किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.