Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एसडीएम व तहसीलदार ने क्षेत्र के घाटों का किया निरीक्षण

ब्यूरो 16-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231116-WA0014

जमानिया। छठ पूजा को लेकर एसडीएम व तहसीलदार ने नगर पालिका कर्मचारियों के साथ नगर क्षेत्र के घाटों का निरीक्षण किया। नपा के कर निरीक्षक को घाटों की सफाई सहित अन्य जरूरी दिशा निर्देश दिये।
छठ पूजा पर्व के मद्देनजर एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी ने जमानिया स्टेशन स्थित चक्काबांध घाट का निरीक्षण किया और कहा कि गंगा घाट पर पानी‚ प्रकाश‚ नाव की व्यवस्था‚ गोताखोर की मौजूदगी सहित पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने गंगा नदी में बेरिकेटिंग करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी घाटों पर ये व्यवस्था होनी है। ताकि किसी प्रकार कि अप्रिय घटना न हो। उन्होंने साफ सफाई और घाट को पूजा करने योग्य बनाने का आदेश दिया। तहसीलदार देवेन्द्र कुमार ने पर्व में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने एवं उक्त सभी घाटों की साफ-सफाई आदि अन्य व्यवस्थाओं में अपना योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर कर निरीक्षक विजय शंकर राय‚ आपदा प्रभारी विनय कुमार दूबे‚ संतोष कुमार‚ अशोक कुमार आदि मौजूद रही।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: धूमधाम से मनाई गई सृष्टि के प्रथम न्यायाधीश और लेखनी के देवता श्री चित्रगुप्त जी की वार्षिक पूजा
Next: परिवहन विभाग द्वारा स्वचालित परीक्षण स्टेशन ( ATS ) का मण्डल जनपद में संचालित करने की नई नीति की गई निर्गत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.