Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बेटियों के साथ हो रही दरिंदगी के लिए जिम्मेदार कौन? शासन सरकार क्यों है मौन?

ब्यूरो 16-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231116-WA0011

आई आई टी, बी एच यू की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के खिलाफ, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्म को संबोधित मांग पत्र अधिकारी को सौंपा।

गाजीपुर। जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष कामरेड सरजू पाण्डेय पार्क में धरना एवं सभा को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य कामरेड ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पुरी तरह से ध्वस्त हो गई है। अपराधी बेखौफ हो कर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे है। पिछले दिनों 2 नवम्बर को वाराणसी बी एच यू कैम्पस में आई आई टी की छात्रा के साथ गैंगरेप की घटना हुई है। जिसमें अभी भी अपराधी पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस भयाक्रांत कर देने वाली घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों के खिलाफ़ कार्यवाई की मांग करने वाले आन्दोलनरत छात्रों के खिलाफ ही पुलिस ने तमाम गंभीर आपराधिक धाराओं में फर्जी मुकदमा दर्ज़ कर दिया। घटना में शामिल अपराधियों के खिलाफ़ आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई और मोदी योगी की पुलिस उनको बचाने की लगातार कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यह अकेली घटना नहीं है बल्कि कैंपस के अंदर लगातार छात्राओं के उत्पीड़न की घटनाएं हो रहीं हैं और मोदी योगी का प्रशासन मूक दर्शक बनकर देख रहा है और न्यायप्रिय लोगों के दमन पर उतारू है।

यहां गाज़ीपुर के रेवतीपुर थाना क्षेत्र के तौंवा गांव में भी नाबालिक दलित बच्ची के साथ 11 नवम्बर को बलात्कार हुआ और हत्या की नीयत से चाकू से बुरी तरह गोदकर धान के खेत में फेंक दिया गया। तीन दिन बाद लड़की मिली और अभी बी एच यू में जीवन मौत से जूझ रही है। अपराधी छुट्टा घूम रहे हैं।

अन्य वक्ताओं में जिला सचिव शशि कांत कुशवाहा, योगेंद्र प्रताप भारती, राजेश वनवासी, मोती प्रधान, नंद किशोर बिंद, सुमित्रा जी, मंजू गौड़, राम प्रवेश कुशवाहा आदि शामिल थे।
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में बी एच यू के अपराधियों की गिरफ़्तारी , न्याय के लिए लड़ने वाले छात्रों पर लादे गए फर्जी मुकदमें की वापसी और GSCASH तथा एससी/एसटी सेल बनाने की मांग शामिल थी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने क्षेत्र के गंगा घाटों का किया निरीक्षण, दिए साफ सफाई संबंधी दिशा- निर्देश
Next: धूमधाम से मनाई गई सृष्टि के प्रथम न्यायाधीश और लेखनी के देवता श्री चित्रगुप्त जी की वार्षिक पूजा

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.