Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण

ब्यूरो 17-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231117-WA0028

गाजीपुर।  डाला छठ त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ने आज जनपद के विभिन्न घाटो का स्थलीय निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने शहर के ददरी घाट, चीतनाथ घाट, कलेक्ट्रर घाट, सिकन्दरपुर घाट, छोटा महादेव मन्दिर छोटा महादेवा, पत्थर घाट, पवहारी बाबा आश्रम घाट, के पास घाटो का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने बड़ा महादेवा, छोटा महादेवा एवं पत्थर घाटो पर अत्यधिक पानी व गहराई होने के कारण इन तीनो घाटो पर लोगो को जाने के लिए प्रतिबन्धित किया है। उन्होने कहा कि इन घाटो पर छठ पूजा अर्चन करने वाले व्यक्ति किसी अन्य घाट पर जाकर पूजा पाठ कर सकती है। उन्होने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को घाटो पर साफ-सफाई, बैरिकेटिग व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, घाटो पर नावो तथा उस पर तैनात गोताखोरो की व्यवस्था, सुरक्षा के दृष्टिगत भारी पुलिस फोर्स के साथ महिला आरक्षियों की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया साथ ही घाटो पर लगाये गये नाविको एवं गोताखोरो का पहचान पत्र जारी करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। उन्होने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सभी घाटो पर अस्थायी कपड़ा चेन्जिग रूम तथा घाटो पर जाने वाली सड़को को गढ्ढा मुक्त करने तथा सभी घाटो पर साफ-सफाई का निर्देश दिया। उन्होने निर्देश दिया कि घाटो पर किसी प्रकार की दुकाने न लगाई जाये जिनसे भीड़-भाड़ होने की सम्भावना हो।

उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को जनपद के प्रमुख घाटो पर एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने ऐसे घाट जहां भीड-भाड़ अधिक होती है ऐसे प्रत्येक प्रमुख घाटो पर कन्ट्रोल रूम/खोया/पाया केन्द्र बनाते हुए कर्मचारी तैनात करने का भी निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियो से अपील की है कि त्यौहार को शान्तिपूर्ण ढ़ग से मनायी जाय। घाटो पर कम से कम व्यक्ति ही जाये, मौके पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, एस0पी0सिटी, क्षेत्राधिकारी शहर, शहर कोतवाल, उप जिलाधिकारी सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, गाजीपुर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, तहसीलदार सदर एवं अन्य संस्था के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विकास भवन सभागार में संपन्न हुई किसान दिवस की बैठक
Next: 1250 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.