Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सभी विभाग आपस में सामंजस्य बनाकर विकसित भारत संकल्प यात्रा सम्बंधित स्टाल लगाए और उनको भव्यता के रूप में आयोजित करें – जिलाधिकारी

ब्यूरो 17-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231117-WA0020

गाजीपुर।  जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में दिनांक 15 नवंबर 2023 से 26 जनवरी, 2024 तक विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन के संबंध में बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि जनसामान्य/आम नागरिकों को केन्द्र/राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी/लाभार्थीपरक योजनाओं के विषय में जानकारी/लाभान्वित कर उन्हें जागरूक किया जाए ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजना का लाभ सुगमता से पहुंच सके और जो योजनाएं चलाई जा रही हैं उनका लाभ पात्र व्यक्तियों को मिल सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपस में सामंजस्य बनाकर विकसित भारत संकल्प यात्रा सम्बंधित स्टाल लगाएगें और उनको भव्यता के रूप में आयोजित करें। उन्होंने कहा की पात्रता का निर्धारण उचित प्रकार से हो जिसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाए। प्रत्येक विकास खण्ड पर मॉनिटरिंग के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा जो चलाए जा रहे हैं विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि स्टाल के लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए जाएं जो जिस जगह स्टॉल लगाना है उस स्थान का दिनांक और जगह चिन्हित करें और उसका फोटो और वीडियो अवश्य लें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के द्वारा आदिवासी समाज के लोगों को लाभ प्राप्त हो सके और पात्र व्यक्ति जो छूट गए हैं उनका चयन करके लाभ प्रदान किया जाए। विकसित भारत संकल्प यात्रा हर गांव में जाएगी, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक पात्र व्यक्ति को लाभ प्रदान कर जागरूक करना है।

जिलाधिकारी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम भव्यता के साथ किया जाएगा इसे सभी सम्बंधित विभागीय अधिकारी गंभीरता से ले और ऐसे कर्मचारी लगाये जाए जो गांव-गांव जाकर लोगों को चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दें। जिलाधिकारी ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु एक रूट चार्ट बनाया जाए और जिला स्तर और ग्राम स्तर पर समिति गठित करें। उन्होंने विभागवार सभी विभागाध्यक्ष को निर्देशित किया कि जिसको जो दायित्व दिए गए हैं उनको विस्तार से अवगत कराया जाए और उनका पालन उचित प्रकार से करे। इस कार्यक्रम में किसी प्रकार की लापरवाही नही होनी चाहिए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए टीम बनाकर कार्य करें और अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि जो भी योजनाएं से लाभान्वित लाभार्थी हैं उसका डॉक्यूमेंटेशन अवश्य बनाएं ताकि जो लाभार्थी हैं वह और लोगों को प्रेरित कर सके कि किस योजना से उन्हें क्या लाभ प्राप्त हुआ।
उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित अभियान में जो योजनाएं सम्मिलित की जाएगी, जिनमें आयुष्मान भारत ( PMJAY ), पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पीएम आवास योजना (ग्रामीण), पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड ( KCC), पीएम पोषण अभियान, हर घर जल जल जीवन मिशन, गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में तात्कालिक प्रौद्योगिकी के साथ मानचित्रण (स्वामित्व), जनधन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, पीएम प्रणाम योजना, नैनो उर्वरक का उपयोग शामिल हैं।

इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में आयोजित अभियान में सम्मिलित योजनायें जो पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, पीएम मुद्रा लोन योजना, स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, आयुष्मान भारत PMJAY, पीएम आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत अभियान (शहरी), पीएम ई-बस सेवा, कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (अमृत), पीएम भारतीय जन औषधि परियोजना, उजाला योजना, पीएम सौभाग्य योजना, डिजिटल भुगतान अवसंरचना, खेलो इंडिया,आरसीएस उड़ान और वंदे भारत ट्रेनें और अमृत भारत स्टेशन योजना प्रमुख है। जिलाधिकारी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने अपने विभाग से सम्बंधित योजनाओं को सेचुरेट करके विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान योजनाओं के विषय में आम जनमानस/ग्रामीणों को जागरूक कर लाभान्वित किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक, अपर उपजिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, उप निदेशक कृषि, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस अधीक्षक ने ली परेड की सलामी
Next: पुलिस अधीक्षक ने यातायात नियमों के प्रति बच्चों को किया जागरूक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.