Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

1250 ग्राम नाजायज गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 18-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231118-WA0021

गाजीपुर। थाना भांवरकोल पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को 1250 ग्राम नजायज गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष के नेतृत्व में दिनांक 17 नवंबर 2023 को उ0नि0 श्री मनोज कुमार मिश्रा मय हमराह का0 विपेन्द्र प्रताप सिंह , का0 राजेन्द्र कुमार व का0 सानू कुमार के देखभाल क्षेत्र व छठ त्यौहार पर सतर्क दृष्टि रखते हुए छठ पूजा घाट देखने हेतु शेरपुर कला गंगा घाट से जैसे ही शेरपुर कला गांव में पूरब की ओर लगे मोबाइल टावर के पास पहुंचा कि एक व्यक्ति पैदल ही आता हुआ दिखाई पडा। हम पुलिस वालों को देखकर भागने लगा। आवश्यक बल प्रयोग करके हिकमत अमली से पकड़ लिया गया। अभियुक्त उमेश नाथ राय उर्फ झब्बू राय पुत्र स्व0 राम किशुन राय ग्राम शेरपुर कला थाना भांवरकोल जनपद गाजीपुर उम्र 47 वर्ष को समय 22.50 बजे रात्रि में 1250 ग्राम नजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर *मु0अ0सं0-174/2023 धारा- 8/20 स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण –
1. उमेश नाथ राय उर्फ झब्बू राय पुत्र स्व0 राम किशुन राय ग्राम शेरपुर कला थाना भांवरकोल गाजीपुर उम्र 47 वर्ष
अपराधिक इतिहास–
1.मु0अ0सं0 174/23 धारा- 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना भांवरकोल गाजीपुर
बरामदगी –
1250 ग्राम अवैध गांजा बरामद होना
गिरफ्तार/बरामदगी करने वाले अधि0/कर्म0गण का नाम –
1.उ0नि0 मनोज कुमार मिश्र
2. का0 विपेन्द्र प्रताप सिंह
3. का0 राजेन्द्र कुमार
4. का0 सानू कुमार

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण
Next: सैदपुर स्थित विभिन्न गंगा घाटों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.