Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

डीएपी खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस ने खोला मोर्चा, दी चेतावनी

ब्यूरो 20-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231120-WA0042

गाजीपुर। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज सोमवार दिनांक 20 नवंबर को दिन में जिलाध्यक्ष सुनील राम की अध्यक्षता में उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन टनल में फंसे गरीब 41 मजदूरों के 9 दिन से फंसे होने के बाद उनके सकुशल सुरक्षित टनल से बाहर निकालने के लिए एक प्रार्थना सभा का आयोजन कांग्रेस पार्टी के सकलेना बाद स्थित कैंप कार्यालय में किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से बयान जारी करते हुए जिला प्रशासन और सहकारी समितियां को डी ए पी खाद की किल्लत के लिए चेताया है, और कहा है कि इस वक्त बुवाई का सीजन चल रहा है, और किसान भाइयों तक डीएपी खाद नहीं पहुंच पा रही है, जिसकी किल्लत से हमारे जनपद के किसान भाई परेशान है, इसलिए जल्द से जल्द सहकारी समितियों पर “डीएपी खाद” पहुंचाने की व्यवस्था की जाए, अन्यथा कांग्रेस पार्टी पूरे जिले में डीएपी खाद की किल्लत के विरुद्ध जोरदार अनशन और प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर एआईसीसी रविकांत राय ने भी प्रार्थना सभा के बाद कहा कि उत्तरकाशी में आज 9 दिन से कामगार मजदूर फंसे हैं और सरकार अभी तक un मजदूरों को निकाल नहीं सकी है, ये भाजपा सरकार का फेल्योर है, हम लोग सरकार से अपील करते हैं कि जल्द से जल्द मजदूरों के प्रति गंभीरता से शीघ्रातिशीघ्र बचाव कार्य किया जाए क्योंकि 41 मजदूर फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि बुवाई का सीजन है और समितियों पर डीएपी की किल्लत चल रही है। उसकी पूर्ति जल्द कराई जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी अनशन करने पर विवश हो जाएगी।

प्रार्थना सभा में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव आशुतोष गुप्ता सुमन चौबे चंद्रिका सिंह सतीश उपाध्याय संगीता राजभर आलोक यादव अखिलेश यादव आशुतोष श्रीवास्तव विद्याधर पांडे संजय गुप्ता जेपी चौरसिया कमलेश्वर प्रसाद शर्मा कमलेश कुमार ,आदि लोग उपस्थित रहे ।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने मतदाता पंजीकरण केन्द्र सैदपुर का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये
Next: नाव द्वारा जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.