Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भारत निर्वाचन आयोग के गाईड लाइन के अनुसार कार्य सुनिश्चित कराने का जिलाधिकारी ने दिया निर्देश

ब्यूरो 21-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231121-WA0014

गाजीपुर। अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण से संबन्धित कार्याे की समीक्षा बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में क्लेक्ट्रेट सभागार में समस्त ई आर ओ , ए ई आर ओ0 की उपस्थित मेे संम्पन्न हुआ। बैठक मे उन्होने शेष चार विशेष अभियान की तिथियां 25 व 26 नवम्बर एवं 02 व 3 दिसम्बर 2023 की जानकारी देते हुए भारत निर्वाचन आयोग के गाईड लाइन के अनुसार कार्य सुनिश्चित करोने का निर्देश दिया । समीक्षा के दौरान ए0 ई0 आर0 ओ0/खण्ड शिक्षा अधिकारी जखनियां एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी जमानियां द्वारा पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर वेतन रोकने एवं स्पष्टिकरण का निर्देश दिया। बैठक के दौरान उन्होने अब तक 27 अक्टूबर से अब तक समस्त विधान सभा क्षेत्रो में फार्म 6 फार्म 7 व फार्म 8 के प्राप्त फार्मो की जानकारी ली। उन्होने निर्देश देते हुए कम जेण्डर रेशियो वाले बूथो पर जागरूकता अभियान चलाकर लक्ष्य पूरा करने कहा तथा नये मतदाताओ को जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची मे दर्ज करने का निर्देश दिया।
उन्होने कहा कि आयोग के निर्देशानुसार 04 विशेष तिथियां निर्धारित है इन विशेष तिथियों पर सभी मतदेय स्थनो पर विशेष अभियान चलाकर मतदाता बनने हेतु पंजीकरण किया जाये। उन्होने कहा कि विशेष तिथिया जिसमें 25 नवम्बर 26 नवम्बर 02 दिसम्बर एवं 03 दिसम्बर 2023 को बी एल ओ अपने-अपने बूथो पर प्रात 10 बजे से सायं 04 बजे तक उपस्थित होकर मतदाता सूची मे नये मतदाताओ के नाम जोड़वाने, संशोधित करवाने, का नियमानुसार कार्य सम्पन्न करायेगे। उन्होने कहा कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मतदाताओ के लिए फार्म-6 एवं इसके अतिरिक्त अन्य अर्ह मतदाताओं, विशेष तौर पर 24 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओ के नाम जोड़ने हेतु फार्म-8 का उपयोग कराया जायेगा। उन्होने कहा किसी भी मतदाता का नाम विलोपित करने की कार्यवाही करते समय पूरी सावधानी बरती जाय, जिन मतदाताआंे के नाम विलोपित किये जाने की कार्यवाही की जानी है। बैठक उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं निर्वाचन से सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विकास मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार विभागीय अधिकारियों संग समीक्षा बैठक हुई संपन्न
Next: धूमधाम से मनाई गई भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन की जयंती

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.