Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने किया प्रतिष्ठान का निरीक्षण

ब्यूरो 22-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231122-WA0014

गाजीपुर।  आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0, लखनऊ के आदेश दिनांक 18.11.2023 के द्वारा जन स्वास्थ्य के दृष्टिगत उ0प्र0 राज्य की सीमा में हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य उत्पादों के निर्माण, भण्डारण, वितरण एवं विक्रय पर (निर्यातक के लिए निर्यात हेतु उत्पादित खाद्य पदार्थ को छोड़कर) तत्काल प्रभाव से प्रतिबन्धित कर दिया गया है। उपरोक्त आदेश के अनुपालन एवं जिलाधिकारी गाजीपुर के निर्देश पर छापामार कर कार्यवाही करते हुए मे0- श्री अन्नपूर्णा मार्ट सुहवल गाजीपुर स्थित प्रतिष्ठान का निरीक्षण मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा किया गया। निरीक्षण के समय हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य पदार्थ नहीं पाया गया। आर0सी0 पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य)-प्प् खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, गाजीपुर के नेतृत्व में श्री बृजेश कुमार मौर्य औषधि निरीक्षक गाजीपुर एवं श्री विरेन्द्र यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर की टीम द्वारा मे0- रवि एजेन्सी मिश्रबाजार गाजीपुर का संयुक्त निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के समय हलाल प्रमाणन युक्त खाद्य पदार्थ व औषधि एवं कास्मेटिक नहीं पाया गया। निरीक्षण के समय मे0- रवि एजेन्सी मिश्रबाजार गाजीपुर के प्रतिष्ठान से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री विरेन्द्र यादव द्वारा प्रोटीन पाउडर जी0आर0डी0 बिक्स द सुपीरियस प्रोटिन (फूड सप्लीमेन्ट) का नमूना ट्रान्सफैट न होने का उल्लेख होने पर संग्रहीत किया गया। संग्रहीत नमूना जॉच हेतु खाद्य विश्लेषक, उ0प्र0, लखनऊ किया गया है। जॉच रिपोर्ट आने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सर्पदंश से बचाव हेतु बैठक हुई सम्पन्न
Next: जनपद को फाइलेरिया मुक्त बनाने हेतु लगातार प्रयासरत है सरकार

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.