Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वोटर चेतना महाअभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने की बैठक

संवाददाता 23-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231123-WA0008

जमानिया। क्षेत्र के पाण्डेय मोड़ स्थित एक निजी कॉलेज में वोटर चेतना महाअभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया गया।जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कहा कि जो 18 वर्ष की आयु को पूर्ण कर चुके युवाओं विवाह होने के बाद परिवर्तित निवास स्थान बूथ से अन्यंत्र निवास करने वाले तथा बूथ पर नए आए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने या नाम कटने समेत अन्य कार्य वोटर चेतना महाभियान के माध्यम से करना है। महामंत्री ओम प्रकाश राय ने कहा कि महाअभियान में पार्टी के प्रत्येक पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा प्रत्येक जनप्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित होगी। वोटर चेतना महाअभियान से लोकसभा चुनाव में गाजीपुर में ऐतिहासिक विजय आसान होगी और गाजीपुर में कमल खिलेगा। विधानसभा प्रभारी अमरेश गुप्ता ने कहा कि 26 नवंबर को मन की बात कार्यक्रम सुनने के पश्चात पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, सांसद, विधायक से लेकर सभी जनप्रतिनिधि घर-घर सम्पर्क कर मतदाता पुनरीक्षण के कार्य में जुटेंगे। 25 और 26 नवम्बर को घर-घर संपर्क का विशेष अभियान चलाकर पार्टी एक-एक मतदाता से संपर्क करके नए मतदाताओं का नाम बढ़वाने का काम करेंगे। वोटर चेतना महाप्रमुख श्री राकेश राय ने कहा कि नव मतदाताओं से सम्पर्क करके उन्हें पार्टी से जोड़कर 2024 लोकसभा चुनाव की विजय आसान होगी और फिर एक बार पुनः देश में प्रचंड बहुमत वाली भाजपा की सरकार होगी। बैठक में अनिल कुमार गुप्ता‚ अवधेश सिंह‚ नृपेन्द्र उपाध्याय‚ अमित पाण्डेय‚ रामप्रवेश कुशवाहा‚ दीपक सिंह‚राहुल वर्मा‚ विवेकानंद राय‚ संदीप गुप्ता‚ ललिता प्रसाद‚ विजय यादव‚रविन्द यादव‚ संदीप शर्मा‚ जितेन्द्र चौधरी‚ रमेश पासवान‚ राजू पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करें ताकि पुलिस का झंडा सदैव ऊंचा रहे -प्रभारी निरीक्षक
Next: कर-करेत्तर एंव मासिक स्टाफ बैठक हुई संपन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.