Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

हॉट कुक्ड मील योजना की हुई शुरुआत

ब्यूरो 24-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231124-WA0013

गाजीपुर।  उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा शुक्रवार को पूरे प्रदेश में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों के लिए हॉट कुक्ड मील योजना की शुरुआत की गई। जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा किया गया। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय गंगा विशुनपुर छावनी लाइन में इस योजना का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के द्वारा बच्चों को भोजन परोसकर किया गया। इस कार्यक्रम के शुरू होने से पूर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ने बने हुए भोजन को पहले खुद चखा और उसके पश्चात बच्चों में वितरित किया गया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडे ने बताया कि हॉट कुक मिल योजना काफी दिनों से बंद चल रही थी। उसकी जगह पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों को सुखा राशन के तहत चने का दाल और दलिया दिया जा रहा था । लेकिन अब शासन के द्वारा एक बार फिर से इस योजना को संचालित किया गया है। जिसको लेकर शासन के द्वारा बजट भेजा गया। और आज से इस योजना का शुभारंभ किया गया है। केंद्रों का मैपिंग भी कराया जा चुका है । जिससे यह पता चल सके की किस केंद्र का भोजन कहां बनना है। 4127 केंद्रों पर करीब 84 हजार बच्चे इस योजना से लाभान्वित होंगे। उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालयों के अंतर्गत संचालित होने वाले आंगनवाड़ी केदो का हॉट कुक मिड डे मील भोजन के साथ वहां की रसोइयों के द्वारा बनाया जाएगा। जो आंगनवाड़ी केंद्र प्राथमिक विद्यालयों से दूरी पर है वहां पर उनका भोजन सहायिका के द्वारा बनाया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व में सुखा राशन की योजना जो चल रही थी वह भी निरंतर चलती रहेगी। हॉट कुक योजना के लिए शासन की तरफ से ₹4.50 पैसे कन्वर्जन प्रति बच्चे शासन के द्वारा दिया जाएगा ।जिसमें से 25 पैसे परिवहन पर खर्च किए जाएंगे। इस पैसे में प्राथमिक विद्यालय की रसोइयों की पारिश्रमिक भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि जखनिया में 3 वर्ष से 6 वर्ष के वास्तविक उपस्थित बच्चों की संख्या 5092 ,मनिहारी 5824 ,सादात 6251 ,सैदपुर 5685, देवकली 5497, करंडा 3075, सदर 4597, शहर 2297, मरदह 4390, कासिमाबाद 6059, बाराचवर 5385, मोहम्मदबाद 4471 ,भांवरकोल 5092, रेवतीपुर 4718 ,भदौरा 4450, जमानिया 7008 बच्चे इस योजना से लाभान्वित होंगे। इस कार्यक्रम में परियोजना निदेशक राजेश यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव ,डीपीआरओ अंशुल मौर्य, सीडीपीओ सदर अखिलेश कुमार के साथ ही आईसीडीएस विभाग के सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी और प्राथमिक विद्यालय के टीचर प्रधानाचार्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: संरक्षण गृहों का किया गया निरीक्षण
Next: गंगा सेतु से किशोरी ने लगाई छलांग

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.