Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत हुई बैठक

ब्यूरो 28-11-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर।  मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जनपद में दिनांक 29.11.2023 दिन बुधवार को प्रातः 08ः00 बजे से सम्पन्न होने वाले मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजनान्तर्गत सामुहिक विवाह कार्यक्रम के आयोजन के सम्बन्ध में बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुआ। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को सामुहिक विवाह कार्यक्रम को प्राथमिकता के आधार पर सम्पन्न कराये जाने का निर्देश दिया। उन्होने पूरे विधि विधान से सामुहिक विवाह कार्यक्रम सम्पन्न कराये जाने हेतु निर्देश दिया कहा कि सारी समुचित व्यवस्थाए पहले से कर ली जाये। कार्यक्रम स्थल पर अतिथियो के स्वागत से लेकर उनके जल पान, मंच, मंडप,विवाह सामग्री, की व्यवस्थाएॅ पहले से सुनिश्चित कर ली जाये। इसमे किसी स्तर की लापरवाही न हो।
उन्होने बताया कि जनपद में दिनांक 29.11.2023 को लगभग 250 जोड़े वर-वधु मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह के परिणय सूत्र में बधेगे। यह कार्यक्रम आर टी आई मैदान नवीन स्टेडियम मे सम्पन्न कराया जायेगा। जिसमें जनपद के समस्त विकास खण्डो व नगर पालिकाओ/नगर पंचायतो से चिन्हित पात्र जोड़ो को इस योजना का लाभ दिया जायेगा। उन्होने बताया कि इस योजनान्तर्गत कुल 51000 हजार रू0 की धनराशि शासन स्तर से प्राप्त होती है जिसमें वधु के खाते मे रू0 35000 हजार की धनराशि ऑनलाईन प्रक्रिया से हस्तान्तरित किया जाता है तथा रू0 10 हजार विवाह संस्कार व 6 हजार रू0 विवाह कार्यक्रम आयोजन के लिए दिये जाने का प्रावधान है। बैठक में जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) एवं समस्त सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सेवामित्र व्यवस्था के माध्यम से नागरिक कई तरह की सेवाएं घर बैठे कर सकते हैं प्राप्त
Next: अभियुक्तगणो की सफल गिरफ्तारी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.