Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ओवरलोड ट्रैक्टर के पलटने से रेलवे यातायात हुआ बाधित

विशेष संवाददाता 15-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231215-WA0014

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित बाईपास रेलवे क्रासिंग 88/A पर शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे डाउन ट्रेक लाइन पर धान लदी ट्रेक्टर ट्राली पलटने से रेलवे यातायात सहित सड़क यातायात बाधित हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस व रेलवे पुलिस ने ट्रेक्टर ट्राली को हटाकर व धान को एक तरफ करवाकर ट्रेक खाली कराया जिससे 4 बजकर 36 मिनट पर रेलवे यातायात शुरू हो सका।
जानकारी के अनुसार बरुइन के तरफ से जमानियाँ तहसील की ओर जा रही धान लदी ओवर लोड़ ट्रेक्टर ट्राली एनएच-24 पर स्थित बाई पास रेलवे क्रासिंग पर अचानक पलट गई। जिससे सड़क व रेलवे यातायात ठप हो गया तथा वाहनों का लम्बा लाइन लग गया। डाउन लाइन पर आ रही 12791 सिकन्दराबाद-दानापुर एक्सप्रेस को जमानियाँ स्टेशन पर व डाउन 22356 पाटलीपुत्र-चढ़ीगढ़ एक्सप्रेस को जमानियाँ आउटर तथा अप 2335 लोकमान्य तिलक सुपर फास्ट एक्सप्रेस को दरौली स्टेशन पर खड़ा कराया गया। सूचना मिलते ही मौके पर डायल 112 व स्थानीय पुलिस सहित रेलवे पुलिस पहुँच कर ट्रेक्टर ट्राली को रेलवे क्रासिंग से बाहर करके धान को एक तरफ करवाकर 4:36 मिनट पर ट्रेन को रवाना किया गया। इस दौरान 36 मिनट तक रेलवे यातायात बाधित रहा। सड़क पर वाहनों का परिचालन 5 बजे शुरू हो सका। स्टेशन प्रबंधन गणेश सिंह ने बताया कि ट्रेक्टर ट्राली के पलटने की सूचना मिलते ही आ रही ट्रेन को यथा स्थान पर रोक कर ट्रेक को खाली कराया गया। ट्रेक खाली होने के बाद यातायात सामान्य हो गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तीरंदाजी प्रतियोगिता हेतु सिलेक्शन ट्रायल क्षेत्र हुआ सुनिश्चित
Next: गुणवत्तापूर्ण शोध को बढ़ावा देने हेतु हुआ MOU समझौता

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.