Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नक्सली हमले में जवान शहीद

ब्यूरो 16-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231216-WA0021

गाजीपुर। थाना भांवरकोल क्षेत्र अंतर्गत बीएसएफ जवान श्री अखिलेश राय पुत्र स्व0 छब्बन राय निवासी शेरपुर खुर्द जो छत्तीसगढ़ में एचसी जीडी के पद पर कार्यरत थे जो छत्तीसगढ़ नक्सली हमले में कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हो गए, जिनके पार्थिव शरीर को आज उनके गांव में आने पर जिलाधिकारी महोदया और  पुलिस अधीक्षक महोदय गाजीपुर द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा परिजनों को सांत्वना दी गई।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए ग्राम शेरपुर खुर्द ,जनपद गाजीपुर निवासी बी0एस0एफ0 के जवान अखिलेश कुमार राय को भावभीनी श्रद्धांजलि दी ंं। उन्होने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश मुख्यालय पर शहीद के प्रति भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत के परिजनो को 50 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है तथा शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण दिवंगत जवान अखिलेश कुमार राय के नाम पर करने की भी घोषणा की है। जिलाधिकारी ने दिवंगत जवान अखिलेश कुमार राय के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में जिला प्रशासन उनके साथ है। जिला प्रशासन द्वारा दिवंगत जवान के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जायेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अभियुक्त की सफल गिरफ्तारी
Next: जिला स्तर पर अपना दम खम दिखाएंगे खण्ड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.