Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

कार्यालयाध्यक्ष के गैरजिम्मेदाराना रवैये से पेंशनर्स मायूस

विशेष संवाददाता 17-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231217-WA0032

गाजीपुर। पेंशनर्स दिवस के अवसर पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारी/कार्यालयाध्यक्ष के उपस्थित न रहने से पेंशनर्स मायूस।शासन द्वारा निर्देशित पेंशनर्स दिवस की जिले में केवल औपचारिकता निभाई जा रही है।पेंशनर्स की किसी भी समस्या का निराकरण नहीं होने से सेवा निवृत कर्मचारियों ने निंदा प्रस्ताव पारित कर अगले आयोजन का बहिष्कार करने की चेतावनी।

वरिष्ठ कोषाधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित जिला पंचायत सभागार में पेंशनर्स दिवस का आयोजन किया गया,उक्त आयोजन की अध्यक्षता जिलाधिकारी महोदया को करना था किंतु अपरिहार्य कारणों से अनुपस्थित होने के कारण जिला स्तरीय कोई भी विभागीय अधिकारी या प्रशासनिक अधिकारी बैठक में शामिल नहीं हुआ फलस्वरूप दूरस्थ ग्रामीण इलाकों से कष्ट साध्य यात्रा कर जिला मुख्यालय पर सीनियर सिटीजन निराश हो कर वापस गए।सेवा निवृत कर्मचारी एवम पेंशनर्स ऐशो के जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने पेंशनर्स की उपेक्षा को संवेदनहीनता की पराकाष्ठा बताया,कार्यकारी अध्यक्ष अम्बिका दूबे ने चेतावनी दी कि यदि अगले वर्ष आयोजित कार्यक्रम में जिला प्रशासन का अधिकारी नहीं आया तो कार्यक्रम का बहिष्कार कर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम को जनार्दन सिंह,अशोक कुमार, केशव राय,डी एन राय,उग्रसेन सिंह,नरेंद्र सिंह, रुद्र नारायण सिंह,दिनेश शर्मा, रामू यादव बिरेंद्र सिंह, लल्लन सिंह,विभूति राय,अनूप सिंह, दीना नाथ श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। आयोजन में अस्सी साल पूर्ण कर चुके पेंशनर्स को प्रशस्ति पत्र,अंग वस्त्र एवम माल्यार्पण कर वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश उपाध्याय ने सम्मानित किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय एवम संचालन राजीव राय ने किया।सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद आभार कोषाधिकारी ने ज्ञापित किया।

 

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस ने की धारा 82 की कार्यवाही
Next: पुलिस अधीक्षक ने किया रूटमार्च

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.