Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

खाद्य पदार्थों के नमूने किए गए जांच

विशेष संवाददाता 19-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231219-WA0013

गाजीपुर। दिनांक 18 दिसंबर 2023 को सहायक आयुक्त (खाद्य) वाराणसी मण्डल, वाराणसी द्वारा प्रदत्त एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से दुबिहा मोड लठ्ठूडीह (मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र) जनपद गाजीपुर में विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 42 नमूनें जॉच किये गये। दिनांक 18.12.2023 को न0पा0परि० गाजीपुर में कृत कार्यवाही का विवरण- एफ0एस0डब्ल्यू वैन के माध्यम से दूध के 2 नमूनें, पनीर का 01 नमूना, दूध से बनी मिठाईयों के 13 नमूनें, अन्य स्वीट्स के 04 नमूनें, मसालें के 7 नमूने, तेल के 04 नमूनें दाल के 5 नमूनें एवं अन्य (टमाटर की चटनी, गुड़ की चटनी एवं इमली की चटनी) के 6 नमूनें कुल 42 नमूनें जाँच किये गये जिनमें से मिल्क स्वीट के 05 नमूनें में (स्टार्च) बाह्य पदार्थ युक्त पाया गया एवं मसाले (हल्दी) के 01 नमूना मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। मौके पर ही खाद्य कारोबारकर्ताओं को जॉच रिपोर्ट से अवगत कराया गया एवं उन्हें भविष्य में खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता में सुधार हेतु निर्देशित किया गया तथा मौके पर उपस्थित आम जनमानस को खाद्य पदार्थों में मिलावट के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। एफ0एस0डब्ल्यू वैन का संचालन मो0 हनीफ लैब टेक्नीशियन एवं आर०पी० सिंह मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में राजीव कुमार सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी, गाजीपुर द्वारा किया गया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता हुई संपन्न
Next: रणविजय सिंह बने जिला अध्यक्ष

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.