Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तहसील प्रशासन की ओर से की गई गरीब असहायों की मदद

ब्यूरो 19-12-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20231219-WA0012

जमानिया। ठंड से राहत देने के लिए तहसील प्रशासन की ओर से मंगलवार की देर शाम गरीब एवं जरूरतमंदों को 150 कंबल का वितरण किया।
एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी ने बताया कि शीत लहर को देखते हुए कंबल वितरण किया जा रहा है। इसके साथ ही अलाव एवं रैन बसेरा व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि जमानिया स्टेशन स्थित मुसहर बस्ती‚ पटखौलिया‚ हरिजन बस्ती आदि स्थानों पर 150 बांटा गया। जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। उन्होंने बताया कि गरीब, असहाय एवं निराश्रित व्यक्तियों को ठंड से बचाने के लिए कंबल, अलाव एवं रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही तहसील के सभी गांवों में जरूरतमंद लोगों की सूची तैयार कराकर कंबल वितरण शुरू करा दिया है। तहसील क्षेत्र में वितरण करने के लिए करीब हजार कंबल प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि गैर सरकारी संस्था सहित नागरिक अपने अगल बगल गरीबों का ध्यान रखें। यह पुण्य का काम है। आवश्यकतानुसार सहयोग लिया जाएगा। इस अवसर पर इन्द्र प्रताप सिंह‚ विजय कुमार सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अपहरण नाबालिग को पुलिस ने किया बरामद
Next: खण्ड स्तरीय ग्रामीण खेल प्रतियोगिता हुई संपन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.